Jamshedpur : इंडिया गठबंधन और आरजेडी के गोड्डा विधायक सह श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद ने जमशेदपुर परिसदन भवन में अपने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को संयुक्त दिशा-निर्देश दिए और कहा कि जमशेदपुर में पहला मीटिंग हुआ है जिसे गंभीरतापूर्वक लिया जाये। साथ ही उद्योग को और कैसे बेहतर किया जा सके इसके प्रयास करें। ताकि बाहर के लोग झारखंड में निवेश कर सके।
वहीं उन्होंने कहा कि रांची में उच्च स्तर पर बैठक कर दिशा-निर्देश दिया जाएगा। 11 से 12 जनवरी को फिर जमशेदपुर आऊंगा तो और भी मुद्दे पर बैठक होगी। साथ ही कुछ ग्रामीण इलाकों का निरीक्षण किया जाएगा जिससे ग्रामीणों के विकास कैसे हो उद्योग लग सके। उन्होंने कहा कि हर हाल में झारखंड से पलायन को रोकना होगा बहुत सारे लोगों ने सुझाव भी दिए हैं विभाग में स्टाफ की कमी है। इसकी सूची मांग कर किस विभाग में कितने स्टाफ की कमी है अवगत कराएं और हर समस्या को अवगत कराएंगे। जब उद्योग को बढ़ावा देंगे तभी तो पलायन रुकेगा।
Read More : CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा
Read More : रात के अंधेरे में फूंक डाला तीन हाईवा
Read More : भयंकर आग में 50 झोपड़ियां खाक, जानिये कहां
Read More : ‘One Nation One Election’ बिल लोकसभा में पेश, JPC में जायेगा बिल
Read More : अब राष्ट्रपति का बना डाला फेक आईडी, प्राथमिकी दर्ज