Thursday, April 3, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandभगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का RIMS में निधन

भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का RIMS में निधन

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi : भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का निधन हो गया। सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्हें रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती कराया गया था। मंगल मुंडा ने गुरुवार की देर रात अंतिम सांस ली। उनके भाई कानू मुंडा ने फेसबुक पर यह जानकारी साझा की है। मंगल मुंडा के भाई कानू मुंडा ने शुक्रवार को फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिये अपने बड़े भाई के निधन की सूचना साझा की। कानू मुंडा ने लिखा, ‘धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा मेरे बड़े भाई आज 29.11.2024 की रात को लगभग 12:30 बजे हमारे बीच नहीं रहे.’

रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था मंगल मुंडा का इलाज

मंगल मुंडा का रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा था। सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने ट्रामा सेंटर एंड सेंट्रल इमरजेंसी में इलाजरत धरती आबा के वंशज मंगल मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। उनके परिजनों से बात भी की थी।

खूंटी में सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे मंगल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉक्टरों से कहा था कि मंगल मुंडा का बेहतर से बेहतर इलाज किया जाए। उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। 25 नवंबर की रात को बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा खूंटी में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनके इलाज के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था।

Read More : हेमंत 4.0 सरकार : झारखंड के 14वें CM बने हेमंत सोरेन

Read More : CM हेमंत ने संभाला पदभार, 9 दिसंबर से विधानसभा का पहला सत्र

Read More : चक्रवातीय तूफान फेंगल का JHARKHAND पर क्या पड़ेगा प्रभाव, जानिये

Read More : झारखंड में 33 नवनिर्वाचित विधायक ग्रेजुएट, 12 पीजी और 5 पीएचडीधारी

Read More : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जेजेएमपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments