Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद और रांची विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहीं महुआ माजी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रांची पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह मामला रांची के हिंदपीढ़ी थाने में दर्ज कांड संख्या 122/2024 से जुड़ा हुआ है।
Read More : प्रयागराज: मौनी अमावस्या स्नान के दौरान भगदड़, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई आपबीती
प्रथम दृष्टया आरोप सही पाया गया
पुलिस की जांच में पाया गया कि महुआ माजी पर लगे आरोप प्रथम दृष्टया सही हैं। इसी आधार पर उनके खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। इस प्रकार के मामलों में कानूनी प्रक्रिया के तहत या तो फाइन (जुर्माना) लगाया जाता है या अधिकतम दो महीने की सजा हो सकती है।
Read More : चाईबासा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
MP-MLA विशेष कोर्ट में ट्रांसफर हो सकता है मामला
चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट इस पर संज्ञान ले सकता है और मामले की आगे की सुनवाई के लिए इसे MP-MLA के विशेष कोर्ट में ट्रांसफर किया जा सकता है। अब आगे की कार्रवाई कोर्ट के निर्णय पर निर्भर करेगी।गौरतलब है कि महुआ माजी झारखंड की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा हैं और रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। ऐसे में इस मामले का राजनीतिक असर भी देखा जा सकता है।