Monday, March 17, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandझारखंड में मौसम का मिजाज बदला, रांची के कुछ इलाकों में हल्‍की...

झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, रांची के कुछ इलाकों में हल्‍की बूंदाबांदी

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: झारखंड में पिछले 24 घंटे के अंदर अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रांची समेत राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में हल्‍की बूंदाबादी हुई है। उल्‍लेखनीय है कि पिछले तीन-चार दिनों से राज्‍य भर में तापमान में वृद्धि देखने को मिली थी। लोगों को तेज गर्मी का एहसास हो रहा था। लेकिन, 16 मार्च की दोपहर बाद अचानक से मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छाये रहे। इसके साथ ही ठंडी हवा भी बह रही थी। वहीं, 17 मार्च यानी आज सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ था। आसमान में बादल के साथ ठंडी हवाएं बह रही थी। इस बीच दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्‍की बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान की भी आशंका जतायी है।

पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर सबसे अधिक गर्म रहा

मौसम केंद्र रांची के अनुसार, राज्‍य के देवघर, दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा,पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्‍यूनतम तापमान गुमला में 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी रांची की बात करें, तो 16 मार्च को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 17 मार्च को रांची का अधिकतम व न्‍यूनतम तापमान क्रमश: 32.0 डिग्री और 17.2 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments