Thursday, March 13, 2025
spot_img
HomeEducationRanchi के संत जेवियर्स कॉलेज में ‘झारखंड की राजनीति की दिशा’ विषय...

Ranchi के संत जेवियर्स कॉलेज में ‘झारखंड की राजनीति की दिशा’ विषय पर व्याख्यान

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: संत जेवियर्स कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में स्व. प्रो एके सिन्हा के तीसरे स्मृति दिवस पर आईक्यूएसी के बैनर तले ‘झारखंड की राजनीति की दिशा’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रो. सिन्हा द्वारा कॉलेज में दिये गये उनके बहुमूल्य योगदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। प्राचार्य डॉ. रोबर्ट प्रदीप कुजूर एसजे ने कॉलेज में व्यक्तित्व छवि नींव के सामान है। प्रो. सिन्हा ने वर्ष 1982 से अपना योगदान देकर कॉलेज के जड़ को सींचा है। उन्होंने झारखंड की राजनीति पर भी ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि हमें ऐसे नेतृत्व की जरुरत है, जो समाज को सही दिशा में ले जाए।

डॉ. अनुज लुगुन ने झारखंड के आंदोलनकारियों को याद किया

व्याख्यान में मुख्य अतिथि के तौर पर दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया के सहायक प्रोफेसर डॉ. अनुज लुगुन ने ‘झारखंड की राजनीति की दिशा’ पर जोर दिया। उन्होंने आदिवासी केंद्रित अलग झारखंड राज्य की मांग के लिए संघर्ष में जयपाल सिंह मुंडा, एके राय, एनी होरो और शिबू सोरेन जैसे नेताओं के योगदान को याद किया। स्मृति व्याख्यान में स्‍व. प्रो. एके सिन्हा के परिवार के सदस्य, उप प्राचार्य डॉ. अजय अरुण मिंज एसजे, पूर्व डीजीपी आरआर प्रसाद, विभागाध्यक्ष प्रो. बीके सिन्हा, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. आशुतोष पांडेय, डॉ. सौम्या सिन्हा, डॉ. श्रेया पांडेय के अलावा विभिन्न संकायों के प्राध्‍यापक शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments