Wednesday, April 2, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandचक्रवातीय तूफान फेंगल का JHARKHAND पर क्या पड़ेगा प्रभाव, जानिये

चक्रवातीय तूफान फेंगल का JHARKHAND पर क्या पड़ेगा प्रभाव, जानिये

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi : मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक डीप डिप्रेशन आज रात तक साइक्लोनिक स्ट्रॉम में बदल जाने की संभावना है। चक्रवातीय तूफान में बदल जाने के बाद इसका नाम “फेंगल” होगा, जो सऊदी अरब का दिया हुआ नाम है। इस चक्रवातीय तूफान के अगले दो से तीन दिनों में तमिलनाडु तट पर लैंड फॉल करने की संभावना है। इसके बाद तूफान श्रीलंका की ओर बढ़ जाएगा। दक्षिणी पश्चिमी बंगाल में बन रहे इस चक्रवातीय सिस्टम का बेहद आंशिक असर झारखंड के मौसम पर पड़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवातीय तूफान फेंगल के बाहरी क्षेत्र में पड़ने का असर झारखंड में कल से दिखेगा। फेंगल के प्रभाव से आसमान में आंशिक बादल छाने की संभावना है। कल सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध बनने की संभावना है। साथ ही आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा। निदेशक ने बताया कि अगले तीन दिनों तक राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद न्यूनतम तापमान में 02 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और इस दौरान अधिकतम तापमान में कुछ कमी की संभावना है।

मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार सुबह सबसे कम तापमान गढ़वा में 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। इस दौरान जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, रांची का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस ,बोकारो का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस, पश्चिमी सिंहभूम का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, देवघर का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और सरायकेला-खरसावां का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि राज्य में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा डाल्टनगंज में 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

Read More : CBI की चार्जशीट में खुलासा, प्रथम व द्वितीय JPSC परीक्षा में हुई भारी गड़बड़ी

Read More : कल अकेले ही CM की शपथ ले सकते हैं हेमंत सोरेन, मंत्रिमंडल पर जिच कायम

Read More : झारखंड में 33 नवनिर्वाचित विधायक ग्रेजुएट, 12 पीजी और 5 पीएचडीधारी

Read More : बैलट पेपर से चुनाव हुए होते तो 75 सीटें जीतता INDIA…

Read More : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जेजेएमपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments