Wednesday, April 2, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandCM हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे खरगे और...

CM हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे खरगे और राहुल गांधी

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद हेमंत सोरेन कल CM पद की शपथ लेंगे। यह चौथी बार होगा, जब हेमंत सोरेन झारखंड के सत्ता की बागडोर संभालेंगे। 28 नवंबर की शाम 4 बजे हेमंत 4.0 सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के कई शीर्ष नेता शिरकत करेंगे। इसमें कांग्रेस के भी कई वरीय नेता शामिल होंगे। इस संबंध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बुधवार शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि शपथ ग्रहण समारोह के सुखद क्षण को यादगार बनाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार और तेलंगाना के डिप्टी CM मल्लू भट्टी विक्रमार्क कल रांची आएंगे। वहीं, झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रभारी सह विधानसभा चुनाव के सीनियर कोर्डिनेटर बीके हरिप्रसाद, छतीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मार्कम और पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर आज देर शाम राजधानी रांची पहुंच गए हैं।

Read More : CBI की चार्जशीट में खुलासा, प्रथम व द्वितीय JPSC परीक्षा में हुई भारी गड़बड़ी

Read More : कल अकेले ही CM की शपथ ले सकते हैं हेमंत सोरेन, मंत्रिमंडल पर जिच कायम

Read More : झारखंड में 33 नवनिर्वाचित विधायक ग्रेजुएट, 12 पीजी और 5 पीएचडीधारी

Read More : बैलट पेपर से चुनाव हुए होते तो 75 सीटें जीतता INDIA…

Read More : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जेजेएमपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments