Khabarmantralive : वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री और उनके भाई बसंत सोरेन की कुल जोड़ से ज्यादा हेमंत सोरेन की पत्नी की संपत्ति है। इस बात का खुलासा गुरूवार को इन लोगों के नामांकन के बाद हुआ है। नामांकन पत्र में जो संपत्ति का ब्यौरा चुनाव आयोग को दिया गया है, उसके मुताबिक हेमंत सोरेन और बंसत सोरेन की कुल संपत्ति से कल्पना सोरेन के पास ज्यादा है। 2019 के चुनावों के बनिस्पत 2024 के विधानसभा चुनावों में हेमंत और बसंत सोरेन की संपत्ति लगभग दोगुनी हो गयी है। 2019 में हेमंत सोरेन की संपत्ति जहां 2.29 करोड़ हुआ करती थी वहीं अब नामांकन पत्र में उन्होंने 5.43 करोड़ बताई है। जबकि बसंत सोरेन ने जो संपत्ति का ब्यौरा दिया है उसके मुताबिक 6 करोड़ ज्यादा बताई है। बसंत के पास 2019 में करीब 4.77 करोड़ की संपत्ति थी, वहीं वह अब बढ़कर 11.45 करोड़ हो गयी है। वहीं कल्पना सोरेन की संपत्ति में 2019 के बनिस्पत 19.14 करोड़ से बढ़कर 19.18 करोड़ बताई गयी है।
कितनी अचल और कितनी चल संपत्ति?
हेमंत सोरेन ने जो संपत्ति का विवरण प्रस्तुत किया है उसके मुताबिक उनके पास चल संपत्ति 2.59 करोड़ और अचल संपत्ति 2.83 करोड़ रूपये है। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने 5.54 करोड़ चल संपत्ति और 13.63 करोड़ की अचल संपत्ति बताई है। जबकि हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने अपनी चल संपत्ति 7.59 करोड़ और 3.86 करोड़ अचल संपत्ति बताई है।2020 में बसंत सोरेन ने अपनी संपत्ति 4.77 करोड़ बताई थी।
रामेश्वर उरांव की संपत्ति 14 करोड़ बढ़ी
वर्तमान सरकार में मंत्री और विधायक रामेश्वर उरांव की संपत्ति में 2019 के बनिस्पत 2024 में करीब 14 करोड़ का उछाल आया है। 2019 में रामेश्वर उरावं के पास जहां 28.02 करोड़ की संपत्ति थी वहीं 2024 में चुनावों में उन्होंने अपनी संपत्ति का जो ब्यौरा दिया है उसमें उन्होंने 42.20 करोड़ की संपत्ति बताई है।
किस पर कितनी संपत्ति?
नाम | संपत्ति-2019 | संपत्ति-2024 |
कल्पना सोरेन | 19.14 करोड़ | 19.18 करोड़ |
हेमंत सोरेन | 2.29 करोड़ | 5.43 करोड़ |
बसंत सोरेन | 4.77 करोड़ | 11.45 करोड़ |
रविन्द्रनाथ महतो | 53.82 लाख | 1.49 करोड़ |
वैजनाथ राम | 2.05 करोड़ | 2.93 करोड़ |
महुआ माजी | 1.87 करोड़ | 2.12 करोड़ |
मिथलेश ठाकुर | 7.33 करोड़ | 9.11 करोड़ |
अमर बाउरी | 78.58 लाख | 79.09 लाख |
सी पी सिंह | 1.98 करोड़ | 3.04 करोड़ |
नवीन जायसवाल | 3.86 करोड़ | 10.93 करोड़ |
नीरा यादव | 1.50 करोड़ | 2.44 करोड़ |
रामेश्वर उरांव | 28.02 करोड़ | 42.20 करोड़ |
इरफान अंसारी | 1.81 करोड़ | 3.41 करोड़ |
अंबर प्रसाद | 4.74 लाख | 1.17 करोड़ |
बन्ना गुप्ता | 1.23 करोड़ | 2.36 करोड़ |
सरयू राय | 4.35 करोड़ | 4.56 करोड़ |
Read More : बिहार के ये दबंग IPS बने IB के डिप्टी डायरेक्टर
Read More : मंत्री दीपिका ने कई भाजपाईयों को कांग्रेस जॉइन कराया
Read More : हेमंत की घोषणा पर बार काउंसिल का दिल…MANGE MORE!
Read More : पार्टी के चक्कर में बदनाम हो रहे…पति-पत्नी !
Read More : झारखंड कैबिनेट में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर…देखिये क्या