Wednesday, April 2, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandJSSC 2023 का Final Answer Key जारी, रद्द किये गये 11 सवाल

JSSC 2023 का Final Answer Key जारी, रद्द किये गये 11 सवाल

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi : JSSC यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने CGL परीक्षा 2023 की फाइनल आंसर-की में संशोधन किया है। नये आंसर-की के अनुसार 11 सवालों को रद्द कर दिया गया है, क्योंकि उनमें सभी विकल्प गलत थे। ऐसे प्रश्नों के लिए आयोग ने सभी उम्मीदवारों को पूरे मार्क्स देने का फैसला किया है।

रद्द किए गए प्रश्न

  • प्रश्न पत्र 1 : 4 प्रश्न रद्द।
  • प्रश्न पत्र 2 : खोरठा के 1, संताली के 5 और कुडुख के 4 प्रश्न रद्द।

अन्य विषय – खोरठा, नागपुरी, संताली और कुडुख को छोड़कर अन्य सभी विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये उत्तर कुंजी 18 अक्तूबर 2024 को प्रकाशित हुई थी और वही मान्य रहेगी।

आयोग ने उम्मीदवारों के आवेदनों के आधार पर विशेषज्ञ समिति से सभी आपत्तियों की समीक्षा कराई। समीक्षा के बाद विशेषज्ञों ने संशोधन की सिफारिश की, जिसके आधार पर आंसर-की को अपडेट किया गया।

Answer Key डाउनलोड करने के लिये नीचे दिये गये बटन पर क्लिक करें

रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

बताया जा रहा है कि नयी सरकार बनने के बाद रिजल्ट तैयार करने में तेजी आयी है। उम्मीद है कि दिसंबर 2024 में परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार jssc.nic.in. पर जाकर मेरिट लिस्ट और परिणाम देख सकेंगे।

यहां याद दिला दें कि परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित की गयी थी। इस भर्ती प्रक्रिया में 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था।

Read More : मंईयां सम्मान योजना की महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 2500 रुपये

Read More : झारखंड सरकार के कोष से करोड़ों के गबन का दावा, बाबूलाल ने उठाये सवाल

Read More : एजेंडे के तहत, पुराने वीडियो को किया गया वायरल : चंपाई

Read More : इस महीने 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरुरी काम

Read More : हार पर मंथन का मजा लीजिये…!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments