Wednesday, April 2, 2025
spot_img
HomeNationalफुटबॉल खेलते-खेलते चल बसे Jose-Hugo... जानें कैसे

फुटबॉल खेलते-खेलते चल बसे Jose-Hugo… जानें कैसे

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

New Delhi : भारतीय खेल जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक दिग्गज खिलाड़ी की स्टेडियम में खेल खेलते हुए मौत हो गई है। फुटबॉल मैच के दौरान अचानक मैदान पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक खिलाड़ी की मौत हो गई। जबकि रेफरी समेत कई खिलाड़ी बुरी तरह जख्मी हो गये। जिसके बाद अब विश्व भर का खेल जगत गम में डूब गया है।

यह दुखद घटना पेरू से सामने आ रही है। पेरू के चिलका में 3 नवंबर को दो घरेलू क्लब जुवेटड बेलाविस्टा (Juventud Bellavista) और फैमिलिया चोका (Familia Chocca) के बीच मैच चल रहा था इसी दौरान यह हादसा हुआ। जुवेंटड बेलाविस्टा ने मैच में 2-0 से बढ़त बना रखी थी। इसी दौरान मौसम ज्यादा खराब हो गया, तो रेफरी ने विसल बजाकर गेम रोक दिया। साथ ही खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाने को कहा। खिलाड़ी मैदान से बाहर जा ही रहे थे कि अचानक बिजली गिर गयी। यह बिजली 39 साल के प्लेयर जोस होगो डे ला क्रूज मेजा (Jose Hugo de la Cruz Mesa) पर गिरी। जिससे उनकी मौत हो गयी। बिजली गिरने से रेफरी समेत एक साथ 5 खिलाड़ी जमीन पर गिर पड़े। गंभीर रूप से जख्मी खिलाड़ियों और रेफरी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Read More : बिहार के ये दबंग IPS बने IB के डिप्टी डायरेक्टर

Read More : मंत्री दीपिका ने कई भाजपाईयों को कांग्रेस जॉइन कराया

Read More : हेमंत की घोषणा पर बार काउंसिल का दिल…MANGE MORE!

Read More : पार्टी के चक्कर में बदनाम हो रहे…पति-पत्नी !

Read More : झारखंड कैबिनेट में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर…देखिये क्या 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments