Wednesday, April 2, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandJMM, RJD और Congress फुस पटाखे : राजनाथ सिंह

JMM, RJD और Congress फुस पटाखे : राजनाथ सिंह

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: झारखंड में हवा का रुख साफ हो गया है। JMM, RJD और Congress फुस पटाखे हैं। हेमंत सोरेन के प्रस्‍तावक मंडल मुर्मू ने हवा के रुख को भांपते हुए BJP का दामन थाम लिया। JMM के कार्यकर्ता पार्टी को छोड़ कर BJP की सदस्‍यता ले रहे हैं। ये बातें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के हटिया विधानसभा क्षेत्र में कही। वे यहां BJP प्रत्‍याशी नवीन जायसवाल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

BJP ही झारखंड को नयी ऊंचाई पर ले जायेगी

रक्षा मंत्री ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्‍होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने यहां के आदिवासियों के उत्‍थान के लिए अलग राज्‍य बनाया। BJP ने झारखंड को बनाने का काम किया और अब BJP ही झारखंड को नयी ऊंचाई पर ले जायेगी। BJP ने भगवान बिरसा मुंडा का सर्वाधिक सम्‍मान किया है। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस इतने साल तक केंद्र में सत्‍ता में रही, पर कभी आदिवासियों के हित में झारखंड राज्‍य के गठन के बारे में नहीं सोचा।

JMM का मतलब ही है ‘जमकर मलाई मारो’

राजनाथ सिंह ने JMM पर निशाना साधते हुए कहा कि JMM का मतलब ही है ‘जमकर मलाई मारो’। जब भी इनकी सरकार आती है, तो राज्‍य में लूट और भ्रष्‍टाचार शुरू हो जाता है। इन लोगों के सांसद, मंत्री, मंत्री के पीए के पास से करोड़ों रुपये कहां से आ जाते हैं, यह गंभीर सवाल है। इनके मुख्‍यमंत्री को जेल की हवा खानी पड़ी। दूसरी ओर झारखंड में BJP के तीन-तीन CM बने, पर किसी पर कभी भी भ्रष्‍टाचार का कोई आरोप नहीं लगा। BJP का कोई भी CM आज तक जेल नहीं गया।

… कौन माई का लाल आदिवासियों की जमीन लूटता है

रक्षा मंत्री ने झारखंड में बाहरी घुसपैठ का मुद्दा भी उठाया। कहा कि राज्‍य में आदिवासियों की आबादी घट रही है, फि‍र भी JMM के लोग कहते हैं कि हमें आदिवासियों की चिंता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड में BJP की सरकार बनी, तो देखूंगा कि कौन माई का लाल आदिवासियों की जमीन लूटता है। उन्‍होंने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के CM जेल जाते हैं और डंके की चोट पर बिना लोक-लाज के बोलते हैं। लेकिन, उन्‍हें यह पता नहीं है कि राजनीति बिना लोक-लाज और मर्यादा के नहीं चलती है।

झारखंड के विकास में JMM, RJD और Congress स्पीड ब्रेकर

राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड के विकास की राह में JMM, RJD और Congress तीन स्पीड ब्रेकर हैं। इनलोगों ने झारखंड के लोगों को ठगा है। उन्‍होंने झारखंड की जनता से अपील करते हुए कहा कि राज्‍य में सत्‍ता परिवर्तन कर दीजिये, वादा करते हैं कि यहां की लचर व्‍यवस्‍था में भी परिवर्तन कर देंगे। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड में लगातार दो बार BJP की सरकार बना दीजिये,  यह राज्‍य भी विकसित राज्‍यों से टक्‍कर लेने लगेगा।

चंपाई सोरेन को JMM में अपमानित किया गया

रक्षा मंत्री ने चंपाई सोरेन के JMM में अपमान का मुद्दा भी उठाया। उन्‍होंने कहा कि चंपाई जी क्‍या गलती थी? उन्‍हें तीन-चार माह और CM रहने देते और चुनाव में जीत कर हेमंत सोरेन फिर से CM बन जाते। पर चंपाई सोरेन को JMM में अपमानित किया गया। राजनाथ ने यह भी कहा कि JMM, RJD और Congress में अध्‍यक्ष एक ही परिवार का व्‍यक्‍त‍ि बनता है, पर BJP में हर तीन साल पर अध्‍यक्ष बदलता है और किसी एक परिवार का भी नहीं रहता है।

Read More :

Read More :

Read More : 

Read More :

Read More : 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments