Ranchi: झारखंड के आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा ने आज करमटोली स्थित आदिवासी छात्रावास में संचालित लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रांची जिला के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय कुमार भगत को लाइब्रेरी में फर्नीचर एवं पुस्तकें सहित सभी जरूरी सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध करने हेतु त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आदिवासी कल्याण आयुक्त ने कहा कि छात्रावास परिसर में संचालित हो रहे कोचिंग क्लासेज का भी विस्तार किये जाने को लेकर कार्य योजना बनायी जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की रेटिंग के आधार पर ही शिक्षकों से काम लिया जाए। साथ ही विषयवार प्रोफेशनल्स शिक्षकों से शिक्षण कराने का भी निर्देश दिया।
कोचिंग क्लासेज का सुचारू संचालन कराने का दिया निर्देश
विभागीय मंत्री चमरा लिंडा के निर्देश पर निरीक्षण के क्रम में आदिवासी कल्याण आयुक्त ने कोचिंग क्लास में उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया। इस क्रम में छात्र-छात्राओं ने उन्हें बताया कि कोचिंग में कभी-कभी बहुत अधिक बच्चे हो जाते हैं। ऐसी परिस्थिति में एक ही हॉल में क्लास का संचालन संभव नहीं हो पाता है। इस पर श्री झा ने हॉस्टल परिसर में खाली एक और भवन में ही एक बैच की कोचिंग चलाए जाने का प्रोजेक्ट डायरेक्टर को निर्देश दिया।
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : हेमंत सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक काम किये, BJP किसानों की दुश्मन: डॉ. इरफान अंसारी
Read More : रांची सदर अंचल के गिरफ्तार CO मुंशी राम होंगे निलंबित, रांची DC ने की अनुशंसा
Read More : फ्लाईओवर निर्माण के लिए 7 जनवरी से 10 दिनों का रेलवे ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द
Read More : 2025 में पैदा होने वाले बच्चे होंगे नई पीढ़ी के, कहलायेंगे ‘Gen Beta’