Ranchi: झारखंड कैडर की निलंबित IAS पूजा सिंघल का निलंबन खत्म कर दिया गया है। मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने उन्हें निलंबन मुक्त करने की अनुशंसा की थी। इसके बाद कार्मिक विभाग ने पूजा सिंघल का निलंबन खत्म कर दिया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। अब उन्हें कार्मिक में नई पदस्थापना दी गयी है।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार
बता दें कि 2000 बैच की IAS पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने 11 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद झारखंड सरकार द्वारा IAS पूजा सिंघल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। निलंबन से पहले पूजा सिंघल झारखंड की उद्योग सचिव के साथ ही साथ खान एवं भूतत्व विभाग की सचिव और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक के पद पर भी कार्यरत थी। मुख्यमंत्री की सहमति उपरांत गिरफ्तारी के अगले ही दिन सरकार के अपर सचिव द्वारा उनके निलंबन का आदेश जारी किया गया था।
28 महीने बाद PMLA कोर्ट से मिली थी जमानत
करीब 28 महीने बाद 7 दिसंबर 2024 को रांची PMLA कोर्ट से निलंबित IAS पूजा सिंघल को जमानत मिल चुकी है। अब जेल से रिहाई के बाद उन्हें निलंबन मुक्त करने पर विचार चल रहा है। अगर, उनका निलंबन वापस ले लिया जाता है, तो जल्द ही उनकी पोस्टिंग भी की जा सकती है। बता दें कि खूंटी जिले में डीसी रहते हुए पूजा सिंघल पर मनरेगा योजना में घोटाला का आरोप है। जांच के क्रम में ED ने नके सहयोगी CA सुमन कुमार के ठिकानों से कुल 19 करोड़ रुपये बरामद किये थे। इसके बाद ही पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया गया था।
Read More : Supreme Court ने BJP सांसदों के खिलाफ FIR रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा
Read More : CM हेमंत सोरेन ने RIMS का मास्टर री-डेवलपमेंट प्लान जल्द बनाने के दिये निर्देश
Read More : झारखंड में जल्द शुरू होगा ट्राइबल टूरिज्म, माइंस टूरिज्म को भी मिलेगा बढ़ावा
Read More : झारखंड में जल्द शुरू होंगे 44 नए आवासीय विद्यालय: मंत्री चमरा लिंडा
Read More : झारखंड के चार जिलों में पहली बार पहुंचेगी ट्रेन, जानें डिटेल्स