Friday, April 11, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandगुजरात में दरिंदगी का शिकार हुई JHARKHAND की निर्भया का पलामू में...

गुजरात में दरिंदगी का शिकार हुई JHARKHAND की निर्भया का पलामू में हुआ अंतिम संस्कार

WhatsApp Channel जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Palamu : झारखंड की निर्भया का शव बुधवार की देर शाम पलामू के पांकी पहुंचा। बता दें कि पलामू के पांकी की रहने वाली 10 वर्षीय नाबालिग का 16 दिसंबर को गुजरात के भरूच में दुष्कर्म हुआ था। जिसके बाद 23 दिसंबर को इलाज के क्रम में पीड़िता की मौत हो गई थी।

इस मामले में आरोपी विजय पलामू के विश्रामपुर का रहने वाला है। आरोपी ने दिल्ली की निर्भया की तरह की इस 10 वर्षीय बच्ची के साथ बर्बरता की थी। बाद में गुजरात पुलिस ने आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद बुधवार की देर शाम पीड़िता का शव पलामू के पांकी पहुंचा। यहां झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण स्थानीय विधायक डॉ शशिभूषण मेहता, पलामू डीसी डीसी शशिरंजन पहले से ही मौजूद थे इन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और परिवार के हालात के बारे में जायजा लिया है। मंत्री विधायक और अधिकारियों की मौजूदगी में पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया।

बताते चलें कि घटना के बाद पीड़िता के गांव वालों ने अंतिम संस्कार की इच्छा जाहिर की थी जिसके बाद झारखंड सरकार ने पहल करते हुए शव को गांव में लाया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह गुजरात के भरूच गई थीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। झारखंड सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए की सहायता राशि भी दी गई है।

Read More : CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा

Read More : रात के अंधेरे में फूंक डाला तीन हाईवा

Read More : भयंकर आग में 50 झोपड़ियां खाक, जानिये कहां

Read More : ‘One Nation One Election’ बिल लोकसभा में पेश, JPC में जायेगा बिल

Read More : अब राष्ट्रपति का बना डाला फेक आईडी, प्राथमिकी दर्ज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments