Wednesday, April 2, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandराष्ट्रीय U-17 बालिका हॉकी SGF ट्राॅफी पर झारखंड की बेटियों का कब्‍जा

राष्ट्रीय U-17 बालिका हॉकी SGF ट्राॅफी पर झारखंड की बेटियों का कब्‍जा

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

झारखंड की टीम ने हरियाणा को 5-2 से रौंदा

Ranchi/Gumla: झारखंड की टीम ने राष्ट्रीय U-17 बालिका हॉकी SGFI प्रतियोगिता के फाइनल में हरियाणा को 5-2 से हरा कर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में गुमला जिले की होनहार बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। झारखंड टीम की इस ऐतिहासिक जीत में आवासीय बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र, कनेक्ट उर्सुलाइन, गुमला की पांच खिलाड़ी का हिस्सा रहीं। उन्होंने झारखंड को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभायी।

फाइनल मैच में गुमला की पांच बेटियाें ने किया कमाल

U-17 बालिका हॉकी SGFI प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गुमला जिले की बेटियों ने राज्‍य और जिले का नाम रोशन किया। इनमें फूलकुमारी होरो, सीमा टोपनो, रीतु टोप्पो, रेबेका तिर्की और अंजिता कुजूर शामिल थीं। इन सभी खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से मैदान पर कमाल कर दिखाया। उनकी मेहनत और खेल भावना ने झारखंड को देशभर में सम्मान दिलाया है। इस शानदार जीत के बाद गुमला में जश्न का माहौल है। स्थानीय प्रशासन, खेल प्रेमी और कोचिंग स्टाफ ने खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की प्रशंसा की है। साथ ही साथ यह आशा जतायी है कि गुमला की ये बेटियां आने वाले समय में भारतीय हॉकी के भविष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगी।

फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन से मिली धमाक‍ेदार जीत

फाइनल मैच में झारखंड ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही हाफ में बढ़त बना ली। हरियाणा ने मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन झारखंड की मजबूत रक्षापंक्ति और आक्रामक खेल ने उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिये। गुमला की बेटियों ने अपनी तेज रणनीति और टीमवर्क से हरियाणा की टीम को पूरी तरह मात दी। बता दें कि गुमला जिले को झारखंड का हॉकी हब कहा जाता है। यहां की मिट्टी से निकलने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अद्वितीय प्रदर्शन करते रहे हैं। यहां के आवासीय बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण और संसाधन प्रदान किये जाते हैं, जो उनकी सफलता की कुंजी है।

Read More : CBI की चार्जशीट में खुलासा, प्रथम व द्वितीय JPSC परीक्षा में हुई भारी गड़बड़ी

Read More : कल अकेले ही CM की शपथ ले सकते हैं हेमंत सोरेन, मंत्रिमंडल पर जिच कायम

Read More : झारखंड में 33 नवनिर्वाचित विधायक ग्रेजुएट, 12 पीजी और 5 पीएचडीधारी

Read More : बैलट पेपर से चुनाव हुए होते तो 75 सीटें जीतता INDIA…

Read More : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जेजेएमपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments