KML Desk: देश के 32 खिलाड़ियों को इस साल अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा। इसमें झारखंड की बेटी और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे का भी चयन किया गया है। सभी खिलाड़ियों को 17 जनवरी की सुबह 11 बजे दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे का नाम अर्जुन अवार्ड के लिये नामित होने पर झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने बधाई दी है। वहीं, मंत्री चमरा लिंडा ने सलीमा टेटे को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘‘झारखंड की बेटी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, ओलंपियन और भारतीय महिला हॉकी टीम के कैप्टन सिमडेगा निवासी सलीमा टेटे जी को अर्जुन पुरस्कार की लिए चयन किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह संपूर्ण झारखंड के लिए गौरव का क्षण है। हम सभी आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।’’
झारखंड की बेटी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, ओलंपियन और भारतीय महिला हॉकी टीम के कैप्टन सिमडेगा निवासी सलीमा टेटे जी को अर्जुन पुरस्कार की लिए चयन किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह सम्पूर्ण झारखंड के लिए गौरव का क्षण है। हम सभी आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। pic.twitter.com/vgiofvwrCu
— Chamra Linda (@chamralindaJMM) January 2, 2025
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : फ्लाईओवर निर्माण के लिए 7 जनवरी से 10 दिनों का रेलवे ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द
Read More : निलंबित IAS अफसर छवि रंजन के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब
Read More : मंईयां सम्मान समारोह 6 को, 56 लाख महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये
Read More : 2025 में पैदा होने वाले बच्चे होंगे नई पीढ़ी के, कहलायेंगे ‘Gen Beta’