Ranchi/New Delhi: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान और झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को शुक्रवार को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 वितरण समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों उन्हें यह अवार्ड मिला। इसी के साथ सलीमा टेटे झारखंड की पहली महिला और दूसरी हॉकी खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इससे पहले वर्ष 1972 में ओलंपियन स्व. माइकल किंडो को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वहीं झारखंड के हॉकी खिलाड़ी सिलवानुस डुंगडुंग और सुमराय टेटे को पूर्व में मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। बता दें कि सलीमा टेटे झारखंड के सिमडेगा जिला की रहने वाली हैं और वर्तमान में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान हैं।
‘‘झारखंड की बेटी और प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को बधाई’’
CM हेमंत सोरेन ने अपने ऑफिसियल एक्स हैंडल पर पोस्ट कर सलीमा टेटे को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘‘अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित झारखंड की बेटी और प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आप अपने उम्दा खेल और नेतृत्व से हॉकी के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित करें, यही कामना करता हूं। आज पुरस्कार पाने वाले अन्य सभी खिलाड़ियों को भी अनेक-अनेक बधाई और जोहार।’’
अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित झारखण्ड की बेटी और प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आप अपने उम्दा खेल और नेतृत्व से हॉकी के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित करें, यही कामना करता हूँ।
आज पुरस्कार पाने वाले अन्य सभी खिलाड़ियों को भी अनेक-अनेक… pic.twitter.com/w6hULudxDX
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 17, 2025
Read More : Breaking: झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, TMH में चल रहा इलाज
Read More : SNMMCH में अव्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, अस्पताल अधीक्षक को लगायी फटकार
Read More : कुंभ समाप्ति के बाद कहां चले जाते हैं नागा साधु? जानिए उनकी रहस्यमयी दुनिया
Read More : ISRO ने रचा इतिहास: अंतरिक्ष में दो उपग्रहों की डॉकिंग सफल, चौथा देश बना भारत
Read More : झारखंड में जल्द शुरू होंगे 4 कोल ब्लॉक, 9 की समस्याओं का समाधान भी शीघ्र