Ranchi: वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने झारखंड में 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का अबुआ बजट 2025-26 पेश किया है। यह बजट राज्य के विकास के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जिसमें शिक्षा, रोजगार, कृषि, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक संवृद्धि पर विशेष जोर दिया गया है।
Read More : हेमंत सोरेन सरकार का ‘अबुआ बजट’ बाबा साहेब की परिकल्पना को साकार करेगा: वेदांत कौस्ताव
चुनावी वादों को सरकार ने किया पूरा – सुप्रियो भट्टाचार्य
झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो सुप्रियो भट्टाचार्य ने रांची में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार ने अपने चुनावी वादों को प्राथमिकता देते हुए सामाजिक सुरक्षा, युवाओं के रोजगार, कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने बताया कि बजट में मंईयां सम्मान योजना, किसानों को राहत, बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शामिल की गई हैं।
Read More :Jharkhand Budget 2025-26: 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट पेश
राज्य के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगा बजट
उन्होंने बताया कि राज्य में शिक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता, कौशल विकास, कानूनी शिक्षा और छात्रों को नए अवसर देने के लिए यह योजनाएं। साथ ही युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन क्षेत्र को उद्योग से जोड़कर संवर्धन किया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने के लिए विशेष फंड का गठन किया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण किसानों के लिए राहत और कल्याणकारी योजनाएं। साथ ही मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष सहायता दिया जाएगा। JMM नेता ने कहा कि यह बजट झारखंड की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने और राज्य के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगा।