Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandरांची सहित राज्‍यभर में 17 तक आसमान में छाये रहेंगे बादल, ठंड...

रांची सहित राज्‍यभर में 17 तक आसमान में छाये रहेंगे बादल, ठंड से मिलेगी राहत

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: राजधानी रांची सहित राज्‍य भर में अगले 4-5 दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्‍मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार अगले 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। हालांकि 17 जनवरी तक रांची सहित राज्‍य के अलग-अलग इलाकों में आसमान में बादल छाये रहेंगे। इससे न्‍यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। वहीं, सुबह-सुबह कोहरा और धुंध रह सकता है। इससे विजिबलिटी पर भी असर पड़ेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

मैक्लुस्कीगंज में 1 डिग्री और कांके में 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को रांची का न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है। इस वजह से रांची शहरी क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों में लोगों को ठंड का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। वहीं, रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज प्रखंड के नवाडीह में सबसे ज्‍यादा ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कांके का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा।

24 घंटे के भीतर गुमला जिले में सबसे कम न्‍यूनतम तापमान दर्ज

पिछले 24 घंटे के भीतर गुमला जिले में सबसे अधिक ठंड रही। वहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चतरा जिले का न्‍यूनतम तापमान 4 डिग्री और गढ़वा जिले का 5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राज्य में सबसे कम अधिकतम तापमान हजारीबाग जिले का 18 डिग्री सेल्सियस रहा।

Read More : दुनिया का पहला AI Deepfake Detector भारत में लॉन्च, जानें कैसे बचाएगा आपका पैसा?

Read More : शर्मनाक! स्‍कूल में छात्राओं का शर्ट उतरवा कर सिर्फ ब्‍लेजर और इनरवियर में भेजा घर

Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM

Read More : महाकुंभ के लिए इन स्थानों से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें,जानिए

Read More : महाकुंभ में आस्‍था की पहली डुबकी लगाने के लिये तैयार हैं राजधानी वासी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments