Wednesday, April 2, 2025
spot_img
HomeNews UpdateSGFI राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा झारखंड

SGFI राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा झारखंड

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: झारखंड को SGFI राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने का दोबारा माैका मिला है। जनवरी 2025 में चार प्रतिस्‍पर्धाओं का आयोजन राजधानी रांची के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। इनमें 14, अंडर 17 और अंडर 19 बालक-बालिका वर्ग ट्रैक साइकिलिंग, अंडर 19 बालक-बालिका वर्ग हॉकी, अंडर 19 व अंडर 14 बालक-बालिका वर्ग एथलेटिक्स और अंडर 19 बालक-बालिका वर्ग टेनिस प्रतियोगिताएं शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले वर्ष 2019 में भी झारखंड SGFI राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर चुका है।

देश भर के विभिन्न राज्यों से कुल 45 टीमें लेंगी भाग

इन खेल प्रतियोगिताओ में देश भर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 45 टीमें भाग लेंगी। SGFI (School Games Federation of India) राष्‍ट्रीय खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि पूर्व में SGFI खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन नवंबर व दिसंबर 2024 में होना था। लेकिन, झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रतियोगिता के आयोजन में देरी हुई। चुनाव प्रकिया संपन्‍न होने के बाद SGFI ने नयी तिथियां जारी कर राज्‍य को चार खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की मेजबानी का मौका दिया है।

किन खेल प्रतिस्‍पर्धाओं का आयोजन कब-कब होगा

खेल प्रतिस्‍पर्धा

आयोजन की तिथि

अंडर 19 एथलेटिक्स

5 से 8 जनवरी
अंडर 14 एथलेटिक्स

11 से 14 जनवरी

टेनिस प्रतियोगिता

17 से 19 जनवरी
हॉकी प्रतियोगिता

23 से 27 जनवरी

 

Read More : 30 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच रद्द रहेगा 6 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन

Read More : हेमंत 4.0 सरकार : झारखंड के 14वें CM बने हेमंत सोरेन

Read More : भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का RIMS में निधन

Read More : CM हेमंत ने संभाला पदभार, 9 दिसंबर से विधानसभा का पहला सत्र

Read More : चक्रवातीय तूफान फेंगल का JHARKHAND पर क्या पड़ेगा प्रभाव, जानिये

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments