Ranchi: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने पुल निर्माण के लिये निर्धारित स्टैंडर्ड बिल्डिंग डॉक्यूमेंट (SBD) में बदलाव करने को कहा है। इस संबंध में उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग, विशेष प्रमंडल के मुख्य अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। दरअसल, मंत्री ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई पुलों को मरम्मत के अभाव में जर्जर स्थिति को पाया था। वहीं, कई अभियंताओं के द्वारा मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को सुझाव दिया गया था कि पुलों के बेहती रखरखाव के लिये SBD में बदलाव की जरूरत है। इसके बाद ही मंत्री ने विशेष प्रमंडल के मुख्य अभियंता को SBD में बदलाव करने के निर्देश दिये।
राज्य भर के जर्जर पुलों की मरम्मत के लिये अलग से प्रस्ताव तैयार करें
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष प्रमंडल के मुख्य अभियंता को जर्जर हो चुके पुलों की मरम्मत के लिये अलग से प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा है, ताकि आगामी बजट में इसके लिये अलग से राशि का प्रावधान किया जा सके। उन्होंने सभी संबंधित अभियंताओं को राज्य भर के ऐसे पुलों को चिह्नित करने के निर्देश दिये हैं, जो कि जर्जर हाल में हैं, ताकि उसकी मरम्मत करायी जा सके।
Read More : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जीम्कीइकीर के जंगल में आईईडी बरामद
Read More : स्वामी विवेकानंद का जीवन भारत माता के गौरव और सम्मान का प्रतीक: Governor
Read More : शर्मनाक! स्कूल में छात्राओं का शर्ट उतरवा कर सिर्फ ब्लेजर और इनरवियर में भेजा घर
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : महाकुंभ के लिए इन स्थानों से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें,जानिए