Ranchi: राजधानी रांची के वरिष्ठ पत्रकार और रांची प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य राणा गौतम का 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर बीमारी से पीड़ित थे। उनका मुंबई के TMH अस्पताल में इलाज चल रहा था। बता दें कि करीब दो साल पहले उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी ने घेर लिया था। हालांकि, वे बड़े ही मजबूती से कैंसर से जिंदगी की जंग लड़े, पर अंत में इस बीमारी ने उन्हें काल के गाल में समा ही दिया।
दो दिन पूर्व ही मुंबई से इलाज कराने के बाद लौटे थे अपने घर
दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में मुंबई से इलाज कराने के बाद दो दिन पहले ही राणा गौतम वापस अपने घर लौटे थे। इस बीच बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे पिस्का मोड़ स्थित आवास पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पिता, पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री से भरा पूरा परिवार छोड़ गये। उनके असामयिक निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वहीं, पत्रकारिता जगत में भी शोक की लहर है।
अपने काम से पत्रकारिता जगत और समाज में अमिट छाप छोड़ी
राणा गौतम बहुत ही जिंदादिल और सामाजिक स्वाभाव के धनी इंसान थे। पत्रकारिता क्षेत्र में कदम रखने के बाद उन्होंने काफी ऊंचाईयां छूई। कई नामचीन अखबारों में काम किया और अपने काम से पत्रकारिता जगत और समाज में अमिट छाप छोड़ी। स्व. गौतम अपने जुझारू, सामाजिक समरसता और मृदुल स्वाभाव के लिये हमेशा याद किये जाएंगे। खबर मंत्र लाइव की पूरी टीम वरिष्ठ पत्रकार स्व. राणा गौतम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है।
Read More : रामगढ़ में भीषण सड़क हादसे में तीन स्कूली बच्चों समेत चार की मौ’त
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : 9 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर, झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से
Read More : मुख्य सचिव का उपायुक्तों को निर्देश- हर हाल में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को कराएं पूरा
Read More : HMPV Virus : जानें इसके लक्षण, फैलने के तरीके और बचाव के उपाय