Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeCrimeरांची सदर अंचल के गिरफ्तार CO मुंशी राम होंगे निलंबि‍त, रांची DC...

रांची सदर अंचल के गिरफ्तार CO मुंशी राम होंगे निलंबि‍त, रांची DC ने की अनुशंसा

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: सदर अंचल के CO मुंशी राम की गिरफ्तारी के बाद राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा उन्‍हें निलंबित करने की तैयारी चल रही है। मुंशी राम को एक दिन पूर्व 2 जनवरी को ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने घूस लेते हुए गिरफ्तार किया था। वहीं, आज ACB ने रिश्‍वतखोरी के आरोपी CO को अदालत में पेश किया, जिसके बाद CO मुंशी राम को न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने पत्र लिख कर मुंशी राम को न्‍यायिक हिरासत में भेजे जाने के संबंध में राज्‍य सरकार को जानकारी दे दी है। साथ ही उनकी जगह सदर अंचल में नये CO के पदस्‍थापना किये जाने की सरकार से अनुशंसा की है। DC के पत्राचार के बाद अब राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारी संचिका भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गये हैं। अब विभागीय मंत्री द्वारा सदर CO मुंशी राम के निलंबन की स्‍वीकृति प्रदान की जायेगी, जिसके बाद विभाग द्वारा निलंबन का आदेश जारी किया जाएगा और नये CO के पदस्‍थापन की स्‍वीकृति दे दी जायेगी।

ACB ने 37 हजार रुपये घूस लेते हुए किया था गिरफ्तार

बता दें कि रांची सदर अंचल के CO मुंशी राम के खिलाफ रिश्‍वत मांगे जाने की ACB से शिकायत की गयी थी। वादी के आरोपों की जांच में रिश्वत मांगे जाने की बात सही पायी गयी। इसके बाद रांची ACB की टीम ने जाल बिछा कर सदर CO मुंशी राम को 37 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद ACB ने मुंशी राम के आवास पर भी छापेमारी की थी, जहां से 11 लाख 42 हजार रुपये नकदी बरामद किये गये थे।

Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM

Read More : फ्लाईओवर निर्माण के लिए 7 जनवरी से 10 दिनों का रेलवे ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द

Read More : निलंबित IAS अफसर छवि रंजन के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब

Read More : सलीमा टेटे को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, CM हेमंत और मंत्री चमरा लिंडा ने दी बधाई

Read More : 2025 में पैदा होने वाले बच्चे होंगे नई पीढ़ी के, कहलायेंगे ‘Gen Beta’ 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments