Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeHealthBAU के वेटनरी कॉलेज में फैला बर्ड फ्लू, 150 मुर्गियां और दर्जन...

BAU के वेटनरी कॉलेज में फैला बर्ड फ्लू, 150 मुर्गियां और दर्जन भर बटेर मरे

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय (BAU) के वेटनरी कॉलेज स्थित पॉल्‍ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू फैल गया है। इस संक्रमण के कारण यहां 150 मुर्गियां और दर्जन भर बटेर की मौत हो गयी है। वेटनरी कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग द्वारा बीमार और मृत चाइनीज मुर्गियों का सैंपल ICAR के भोपाल स्थित भारतीय उच्‍च सुरक्षा पशुरोग संस्‍थान (NIHSAD) टेस्‍ट के लिये भेजा गया था। यहां जांच में मुर्गियों में H5N1 वायरस की पुष्टि हुई। NIHSAD ने BAU, वेटनरी कॉलेज के साथ ही केंद्रीय मत्‍स्‍य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय को रिपोर्ट भेजा।

Read More : 68वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट की मेजबानी करेगा झारखंड, रांची में 10 से आयोजन

मुख्‍य सचिव को ऐहतियात बरतने का दिया गया निर्देश

केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय ने झारखंड की मुख्‍य सचिव अलका तिवारी को पत्राचार कर रांची में बर्ड फ्लू फैलने की सूचना दी। साथ ही निर्देश दिया कि बर्ड फ्लू पर नियंत्रण और रोकथाम के मद्देनजर ऐहतियातन अभियान चलाएं। वहीं, केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय द्वारा केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय को भी इसकी सूचना दी गयी है। साथ ही अनुरोध किया गया है कि BAU के वेटनरी कॉलेज परिसर को संक्रमित और आसपास के 10 किमी की प‍रिधि‍ को तत्‍काल और निगरानी क्षेत्र घोषित किया जाये। साथ ही संक्रमित मुर्गियों और पक्षि‍यों को तत्‍काल नष्‍ट कर क्षेत्र को पूरी तरह सेनेटाइज किया जाये।

वेटनरी कॉलेज प्रशासन ने मृत मुर्गियों और बटेर को दफनाया

वेटनरी कॉलेज प्रशासन ने मृत मुर्गियों और बटेर में H5N1 वायरस (बर्ड फ्लू) की पुष्टि होने के बाद सभी को दफना दिया है। साथ ही पूरे परिसर में कीटनाशक दवा का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। वेटनरी कॉलेज में अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। साथ ही मुख्‍य पॉल्‍ट्री फॉर्म में पूरी ऐहतियात बरती जा रही है।

Read More : राज्यसभा में झारखंड की भाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments