Thursday, March 13, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhand10 को BJP की सदस्यता लेंगे रघुबर दास, भव्य स्वागत की तैयारी

10 को BJP की सदस्यता लेंगे रघुबर दास, भव्य स्वागत की तैयारी

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: झारखंड के पूर्व CM और ओडिशा के राज्यपाल रह चुके रघुबर दास 10 जनवरी को एक बार फिर BJP की सदस्यता ग्रहण करेंगे। प्रदेश BJP कार्यालय में आयोजित समारोह में सदस्‍यता लेने के साथ ही वे सक्रिय राजनीति में वापसी करेंगे। प्रदेश के सभी प्रमुख नेता, विधायक व सांसद समारोह में शामिल होंगे। वहीं, रघुबर दास को लेकर BJP में हलचल तेज है और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह भी है।

राजधानी में राज्‍यभर से भाजपाइयों का होगा महाजुटान

10 जनवरी को रघुबर दास की रांची में शानदार स्वागत की तैयारी तेज हो चुकी है। जमशेदपुर सहित राज्य भर से भाजपाइयों के रांची आने की उम्‍मीद है। राजधानी में BJP नेताओं की ओर से पोस्टर-बैनर व होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। स्वागत व पोस्टर-बैनर को लेकर नेताओं में भी होड़ है। सभी नेता अपने-अपने स्तर से स्वागत की तैयारी में लगे हैं। 10 जनवरी को सभी जिलों से रांची आने के लिए BJP कार्यकर्ताओं द्वारा वाहन बुके किये जा रहे हैं। वहीं रांची के भाजपाइयों ने स्वागत के लिए बाजे-गाजे की बुकिंग की है। सदस्यता ग्रहण समारोह को लेकर BJP प्रदेश कार्यालय में भी तैयारी चल रही है।

भाजपा केंद्रीय नेतृत्‍व तय करेगा रघुवर दास की भूमिका

सक्रिय राजनीति में लौटने के बाद रघुवर दास की भूमिका क्या होगी, अभी यह तय नहीं है। फैसला BJP का केंद्रीय नेतृत्व को करना है। लेकिन अधिक संभावना है कि रघुबर दास झारखंड की राजनीति में ही सक्रिय होंगे। केंद्रीय नेतृत्व ने एक रणनीति के तहत ही रघुबर दास की सक्रिय राजनीति में वापसी करायी जा रही है। केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर ही उन्होंने ओडिशा के राज्यपाल का पद छोड़ा। झारखंड विधानसभा चुनाव में BJP को मिली करारी हार के बाद BJP ने अपनी रणनीति बदली है। BJP अब अपने कोर वोटरों को महत्व देगी और उन्हें आगे बढ़ायेगी। क्योंकि आदिवासियों को साथ लाने के सारे प्रयास विफल हो चुके हैं।

झारखंड में ओबीसी के बड़ा चेहरा, अन्य वर्गों में भी पकड़

रघुबर दास राज्य में ओबीसी के बड़ा चेहरा रहे हैं। अन्य वर्गों में भी इनकी पकड़ है। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश BJP के दो बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसलिए एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी इन्‍हें दी जा सकती है। फरवरी में प्रदेश अध्यक्ष का फैसला होना है। ऐसे में BJP के केंद्रीय आलाकमान के फैसले पर सभी की नजर रहेगी। रघुबर दास ने भी कहा है कि वह संगठन की मजबूती के लिए वे काम करना चाहते हैं। संगठन उनके लिए सर्वोपरि है। बहरहाल, रघुबर दास को लेकर BJP के अंदर सरगर्मी तेज है और 10 जनवरी के बाद वे फिर से अपने तेवर में दिखेंगे।

Read More : रामगढ़ में भीषण सड़क हादसे में तीन स्‍कूली बच्‍चों समेत चार की मौ’त

Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM

Read More : 9 प्रस्‍तावों पर कैबिनेट की मुहर, झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से

Read More : मुख्य सचिव का उपायुक्तों को निर्देश- हर हाल में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को कराएं पूरा

Read More : HMPV Virus : जानें इसके लक्षण, फैलने के तरीके और बचाव के उपाय

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments