Chainpur/Gumla: जारी प्रखंड के सीकरी पंचायत अंतर्गत खूंटी टोली स्थित अंबा गढ़ा गांव में ग्रामीण आज भी नाला और चुआं का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। यह स्थिति तब है, जब गांव में जल मीनार का निर्माण एक साल पहले ही हुआ था। लेकिन, वह अब खराब पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल मीनार के निर्माण के बाद से इसके रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बता दें कि जारी वही प्रखंड है, जहां परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का का जन्म हुआ। लेकिन, यहां रहने वाले लोगों की परेशानी की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
500 मीटर दूर से चुआं का दूषित पानी लाकर पीने की मजबूरी
अंबा गढ़ा गांव में करीब 15 परिवार रहते हैं। उन्हें प्रतिदिन 500 मीटर दूर चुआं से पीने का पानी लाना पड़ता है। लेकिन, चुआं का पानी दूषित होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीण महिलाओं को पीने का पानी और अन्य घरेलू कार्यों के लिए भी काफी दूर से पानी ढोना पड़ता है, जो उनके लिए बड़ी गंभीर समस्या है।
अंबा गढ़ा गांव तक आने के लिये कोई पक्की सड़क तक नहीं बनी
मुख्य सड़क से इस गांव की से दूरी करीब 1 किलोमीटर है, लेकिन अब तक गांव के लिए कोई पक्की सड़क नहीं बनाई गई है। बारिश के मौसम में गांव आने-जाने का मार्ग पूरी तरह से बंद हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
चुनाव में आश्वासन देते हैं नेता, पर बाद में मुड़कर भी नहीं देखते
ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय नेता गांव में आते हैं। पानी और सड़क की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन देकर वोट मांगते हैं। लेकिन चुनाव के बाद वे गांव की तरफ मुड़कर भी नहीं देखते। ग्रामीण मन कुंवर महतो, गोवर्धन महतो, धनी महतो, राजू महतो, जानकी देवी, सनमइत देवी और सोनामुनी देवी आदि ने इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है।
Read More : रामगढ़ में भीषण सड़क हादसे में तीन स्कूली बच्चों समेत चार की मौ’त
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : 9 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर, झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से
Read More : मुख्य सचिव का उपायुक्तों को निर्देश- हर हाल में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को कराएं पूरा
Read More : HMPV Virus : जानें इसके लक्षण, फैलने के तरीके और बचाव के उपाय