Ranchi/Dumka: झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) आज अपना 46वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस दिन को JMM झारखंड दिवस के रूप में मनाता है। इस अवसर पर दुमका के गांधी मैदान में बड़ा आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह CM हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन समेत मंत्री, विधायक के पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर शहर भर में बैनर-पोस्टर लगाये गये हैं। इसके अलावा शहीद झारखंड आंदोलनकारियों और पार्टी के दिवंगत नेताओं के नाम से कई तोरणद्वार भी बनाये गये हैं।
Read More : Budget 2025: 12 लाख तक Tax Free, आसान भाषा में नये टैक्स रिजीम को समझिये
जगह-जगह तोरणद्वार बनाये गये, प्रमुख स्थानों पर 4 LED स्क्रीन भी लगे
कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान में बड़ा मंच बनाया गया है। सबसे पहले एसपी कॉलेज से रैली निकाली जायेगी, जो कि तय मार्ग होते हुए गांधी मैदान पहुंचेगी। इसको लेकर गांधी मैदान पहुंचने वाले मार्ग को भव्य तरीके से सजाया गया है। वहीं, चार प्रमुख स्थलों पर LED स्क्रीन भी लगाये गये हैं, जिसमें गांधी मैदान में होने वाले झारखंड दिवस समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग दिखायी जायेगी। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। 400 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती गयी है, जिसमें DSP रैंक के पदाधिकारी भी शामिल हैं।
Read More : BJP ने ऐतिहासिक Budget बताया, कांग्रेस का झारखंड से सौतेला व्यवहार का आरोप