Wednesday, April 2, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandशीत लहर की चपेट में झारखंड, कई जिलों में COLD WAVE का...

शीत लहर की चपेट में झारखंड, कई जिलों में COLD WAVE का येलो अलर्ट

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी की है। इसमें बताया गया है कि झारखंड के कौन से जिले रविवार (15 दिसंबर) को शीतलहर से प्रभावित रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र के कार्यकारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 4 दिनों तक झारखंड में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह हल्का कोहरा रहेगा। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा।

मौसम केंद्र रांची के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से झारखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। झारखंड में पिछले 24 घंटों में सबसे कम 4.5℃ तापमान गढ़वा जिला में रिकॉर्ड किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 29.8℃ चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में बढ़ी कनकनी और ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। इसे देखते हुए मौसम केंद्र रांची ने अपने मौसम पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे में राज्य के 07 जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, गुमला, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में शीत लहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों में रांची का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पिछले 24 घंटों में डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बोकारो का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments