Ranchi: धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या मामले में मुख्य अभियुक्त विकास कुमार उर्फ विकास बजरंगी और चंदन कुमार यादव उर्फ बृजेश यादव को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। दोनों अभियुक्तों की ओर से दायर जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने विकास बजरंगी और चंदन कुमार यादव को 25-25 हजार के दो बेल बॉण्ड पर जमानत दी। दोनों अभियुक्तों की तरफ से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा। अब 11 महीने के बाद विकास बजरंगी जेल से बाहर निकल कर खुली हवा में सांस लेगा।
3 दिसंबर 2023 को गैंगस्टर अमन सिंह की धनबाद जेल में हुई थी हत्या
बता दें कि धनबाद जेल में बंद गैंगस्टर अमन सिंह की 3 दिसंबर 2023 को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। वह धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर विकास सिंह की हत्या के मामले में जेल में बंद था। वहीं, विकास बजरंगी को गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त बताया गया है। इस मामले में वह 15 फरवरी 2024 से ही जेल में बंद है। वहीं, अमन सिंह हत्याकांड की जांच कर रही CBI ने करीब 8 महीने बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
Read More : Mahakumbh 2025: अभेद्य सुरक्षा चक्रव्यूह, हाईटेक इंतजाम से कांप उठेंगे आतंकी
Read More : जंगल में लकड़ी काटने गयी महिला के साथ हो गया कुछ ऐसा,दहशत में है पूरा गाँव
Read More : गांव-गांव तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा, जिले में बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल: डॉ. इरफान अंसारी
Read More : स्कूली छात्राओं की शर्ट उतरवाने के मामले में कारवाई ,प्रिंसिपल का दफ्तर सील
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM