Ranchi: झारखंंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से झारखंंड के सभी सांसदों, विधायकों और मंत्रियों से आगामी बजट सत्र से पूर्व सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का आगामी वित्तीय बजट सत्र शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग का बजट भी विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि अपने बहुमूल्य सुझाव साझा करें, ताकि बजट में उन सुझावों का यथासंभव समावेश कर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
आधुनिक तकनीक और बुनियादी ढांचे से सुसज्जित होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
डॉ. अंसारी ने कहा कि एक चिकित्सक होने के नाते वे स्वास्थ्य व्यवस्था की चुनौतियों और आवश्यकताओं को भली-भांति समझते हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक और बुनियादी ढांचे से सुसज्जित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनका यह कदम झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही आने वाले समय में राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में यह प्रयास निर्णायक साबित होंगे।
Read More : गांव-गांव तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा, जिले में बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल: डॉ. इरफान अंसारी
Read More : न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 252 रन का दिया लक्ष्य, वरूण और कुलदीप ने लिए दो-दो विकेट
Read More : जर्जर पुलों की होगी मरम्मत, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने SBD में बदलाव के दिये निर्देश
Read More : स्कूली छात्राओं की शर्ट उतरवाने के मामले में कारवाई ,प्रिंसिपल का दफ्तर सील
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM