Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhand76th Republic day: विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है...

76th Republic day: विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है झारखंड: राज्यपाल

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: 76वें गणतंत्र दिवस (Republic day) के अवसर पर रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में धूमधाम और उत्साह के साथ गणतंत्र का जश्‍न मनाया मनाया गया। यहां राज्यपाल सतोष कुमार गंगवार ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान परेड में सेना, CRPF, झारखंड पुलिस के अलावा विभिन्न सुरक्षाबलों की टुकड़ि‍यां शामिल हुईं। खास कर इस परेड में पश्‍चिम बंगाल पुलिस की टुक भी शामिल हुई। झंडोत्तोलन के बाद गवर्नर ने सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More : विधायक सीपी सिंह ने गया गाना https://fb.watch/xlvMNpnw53/

राज्‍यपाल ने राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला

राज्‍यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि झारखंड विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। कृषि, शिक्षा और रोजगार की दिशा में राज्य प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। राजकीय समारोह के दौरान राज्‍यपाल ने उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सेवा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्‍मानित भी किया।

Read More : झारखंड में गणतंत्र दिवस पर बढ़ेगी ठंड, जानें कब से मिलेगी राहत

2024 में 248 नक्सलियों की गिरफ्तारी, 24 ने आत्मसमर्पण किया

राज्‍यपाल ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत वर्ष 2024 में कुल 248 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। वहीं, संगठित अपराध पर लगाम लगाते हुए राज्‍य में अलग-अलग गिरोह के कुल 154 अपराधियों की गिरफ़्तारी हुई। इसके अलावा अलकायदा से जुड़े चार आतंकियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में तकनीक के साथ साथ साइबर का भी खतरा बढ़ता जा रहा है। इसके रोकथाम की दिशा में निरंतर काम चल रहा है और अब तक 898 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Read More : Jharkhand News: ऊर्जा विभाग के खाते से 100 करोड़ की फर्जी निकासी

झाकियों में उग्रवाद, नशा मुक्त और स्वर्णिम झारखंड की झलक

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अलग-अलग विभागों द्वारा अलग-अलग थीम पर निकाले जाने वाली आकर्षक झांकियां निकाली गयीं। इस क्रम में गृह कार्य एवं आपदा विभाग की झांकी में जहां उग्रवाद मुक्त और नशा मुक्त झारखंड को प्रदर्शित किया गया। वहीं झारखंड पुलिस द्वारा अफीम की खेती को नष्ट करने का दृश्य दिखाया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी को स्वर्णिम झारखंड के रूप में दिखाया गया, जिसमें स्वन. रतन टाटा और धरती आबा की प्रतिमा के साथ साथ उद्योग धंधों को दिखाया गया। परिवहन विभाग की ओर से बनाई जा रही झांकी में सड़क सुरक्षा का संदेश देती हुई झांकी निकाली गयी, जिसमें ट्रैफिक नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटना कम होने का थीम प्रदर्शित किया गया।

Read More : विकसित भारत@2047 के विजन को छात्र करें साकार- Jharkhand Governor

रांची सदर अस्पताल और महिला सशक्तीककरण की भी झलक दिखी

स्वास्थ्य विभाग की झांकी में अबुआ स्वास्थ्य योजना, स्वास्थ झारखंड के साथ-साथ रांची के सदर अस्पताल की झलक दि‍खी। इसके अलावा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की झांकी में जैव विविधता को दिखाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी बेहद खास रही। इसमें मंईयां सम्मान योजना’ से आर्थिक रूप से सशक्त होती महिलाएं और उनकी खुशहाली को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा खादी ग्रामोद्योग, ग्रामीण विकास विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की झांकी भी बेहद खास रही।

Read More : ममता कुलकर्णी बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, बॉलीवुड में वापसी पर कह दी बड़ी बात!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments