Ranchi: स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर स्वयंसेवी संस्था विकास भारती बिशुनपुर द्वारा बरियातू, रांची में ‘कला एवं सांस्कृतिक महोत्सव’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि Governor संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए। उन्होंने समारोह में आये लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती को पूरे देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। Governor ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन भारत माता के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। उनका व्यक्तित्व और उनके विचार आज भी हमारे समाज को प्रेरित करते हैं और हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं।
स्वामी जी ने विश्व को भारत की महान संस्कृति से अवगत कराया
Governor संतोष कुमार गंगवार ने वर्ष 1893 में शिकागो में हुए विश्व धार्मिक महासभा में स्वामी विवेकानंद द्वारा दिये गये ऐतिहासिक भाषण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक महासभा में स्वामी जी ने पूरी दुनिया को भारत की महान संस्कृति और मानवता के संदेश से अवगत कराया था। Governor ने स्वामी विवेकानंद के उद्धरण ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संदेश युवा शक्ति को प्रोत्साहित करता है।
पूरी ऊर्जा और रचनात्मकता से देश के विकास में योगदान दें युवा
Governor ने विकास भारती बिशुनपुर के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था पद्मश्री अशोक भगत के नेतृत्व में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रयासरत है और अपने कार्यों से समाज में विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने PM मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी पहलों से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किया गया है। आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हमारे युवा अपनी पूरी ऊर्जा और रचनात्मकता से देश के विकास में योगदान देंगे। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पद्मश्री अशोक भगत के अलावा कई गणमान्य एवं भारी संख्या में युवा शामिल रहे।
Read More : दुनिया का पहला AI Deepfake Detector भारत में लॉन्च, जानें कैसे बचाएगा आपका पैसा?
Read More : शर्मनाक! स्कूल में छात्राओं का शर्ट उतरवा कर सिर्फ ब्लेजर और इनरवियर में भेजा घर
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : महाकुंभ के लिए इन स्थानों से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें,जानिए
Read More : महाकुंभ में आस्था की पहली डुबकी लगाने के लिये तैयार हैं राजधानी वासी