Friday, March 14, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandचुनाव में बेहतर कार्य करने वाले झारखंड के पदाधिकारी व कर्मी होंगे...

चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले झारखंड के पदाधिकारी व कर्मी होंगे सम्‍मानित

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: रांची विश्‍वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के दौरान बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम को लेकर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्‍होंने पदाधिकारियों को व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

Read More : सरना पूजा स्थल से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे: चमरा लिंडा

पेयजल, शौचालय एवं भोजन आदि की व्यवस्था करने का निर्देश

के. रवि कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह में बेहतर कार्य करने वाले उपायुक्त, पदाधिकारी और बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम स्‍थल के निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने अधिकारियों को इनके आने-जाने और ठहरने की व्यवस्था को करने का निर्देश दिया। उन्‍होंने आगे बताया कि इस कार्यक्रम में कॉलेज एवं एनएसएस के बच्चे, युवा, वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाता भी शामिल होंगे। सभी के लिए पेयजल, शौचालय और भोजन आदि की व्यवस्था रहेगी।

Read More : कोरोना काल में 700 करोड़ खर्च का स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के पास हिसाब नहीं: सरयू राय

सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों का किया जायेगा स्वागत

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों एवं बीएलओ के स्वागत की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मौके पर रांची के उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, रांची जिले के उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन सहित रांची विश्‍वविद्यालय के पदाधिकारी एवं अन्‍य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Read More : गणतंत्र दिवस पर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, जानें किन रूटों पर चलेगी गाड़ियां

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments