Ranchi: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम नामकुम अंचल के राजस्व कर्मी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ACB की दो अलग-अलग टीम ने राजस्व कर्मी राजेश कुमार के रांची जिला अंतर्गत मोरहाबादी के रामकृष्ण मिशन के पास स्थित आवास और गुमला जिले के घाघरा स्थित आवास पर दबिश दी है। इस दौरान कागजातों को खंगाला जा रहा है। साथ ही अन्य जरूरी जांच भी की जा रही है। यह मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा बताया जा रहा है। बता दें कि बीते 2 जनवरी को ACB की टीम ने रांची सदर अंचल के CO मुंशी राम को 37 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था। जिसके बाद गिरफ्तार सीओ को जेल भेज दिया गया था।
अपडेट जारी…
Read More : राज्य कर्मियों का होगा स्वास्थ्य बीमा, हेमंत कैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्तावों पर मुहर
Read More : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निलंबित IAS पूजा सिंघल निलंबन मुक्त, कार्मिक में पदस्थापना
Read More : Supreme Court ने BJP सांसदों के खिलाफ FIR रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा
Read More : झारखंड में जल्द शुरू होगा ट्राइबल टूरिज्म, माइंस टूरिज्म को भी मिलेगा बढ़ावा
Read More : झारखंड के चार जिलों में पहली बार पहुंचेगी ट्रेन, जानें डिटेल्स