Tuesday, April 1, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandमुद्दे और परिस्थितियां ही बदल सकती हैं चुनाव के परिणाम: के. राजू

मुद्दे और परिस्थितियां ही बदल सकती हैं चुनाव के परिणाम: के. राजू

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित झारखंड कांग्रेस का पांच दिवसीय मंथन शिविर रविवार को संपन्न हो गया। शिविर के अंतिम दिन कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी की अध्यक्षता में दो सत्रों में रायशुमारी हुई। प्रथम सत्र में विगत लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के हारे हुए प्रत्याशियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान प्रत्याशियों ने चुनाव में आई समस्याओं तथा हार के कारणों पर विस्तृत प्रकाश डाला। वहीं द्वितीय सत्र में प्रदेश मीडिया प्रभारी, चेयरमैन, प्रवक्ता, सोशल मीडिया एवं जिला प्रवक्ता शामिल हुए।

चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं आये

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि बैठक में आये सुझावों और सूचना को गंभीरता से लिया जाएगा। सभी 14 लोकसभा क्षेत्रो आये सकारात्मक विचार संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में पार्टी के पक्ष में उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं आया। चुनाव में परिणाम को मुद्दे और परिस्थितियां ही बदल सकती हैं। इस पर हमसभी को अभी से नजर रख कर कार्य करना होगा।

शहरी मतदाताओं के रूख को भांपना होगा: केशव महतो कमलेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड में आने वाले समय में शहरी निकाय के चुनाव हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में शहरी क्षेत्र में परिणाम संतोषजनक नहीं रहा। इसलिए, शहरी क्षेत्र के मतदाताओं के रूख को भांपना होगा। आपसी तालमेल के साथ उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें जीताना है। चुनाव में जीत के लिए बदली रणनीति के तहत तैयारी करनी है और वार्ड स्तर पर मजबूत समितियों का गठन करना है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों के विरोध में कार्य करने वाले पार्टी के लोगों की पहचान कर उनपर कार्रवाई होगी।

संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को मजबूत करना है: प्रदीप यादव

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में चुनावी लहर थी। राहुल गांधी के संघर्ष से हमें फायदा मिल रहा था। गठबंधन भी एकजुट और मजबूत था, फिर भी हम कई सीटों पर हारे। हमें गहरी समीक्षा कर उसमें सुधार करना होगा। साथ ही साथ संगठन सृजन अभियान से हमें अगले 4 वर्षों में खुद को मजबूत करना है। कांग्रेस के सदस्यों को अपने मुद्दों पर संघर्षरत रह कर जनता के बीच रहना होगा, तभी परिणाम हमारे हक में आयेंगे।

बैठक में ये मौजूद रहे

बैठक में प्रमुख रूप से सुबोध कांत सहाय, राजेश ठाकुर, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, केएन त्रिपाठी, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, अजय शाहदेव, अरुण साहू, पूर्णिमा नीरज सिंह, यशस्विनी सहाय, अनुपमा सिंह, मुन्ना सिंह, सुधीर चंद्रवंशी, राकेश सिन्हा, सतीश मुंजनी, संजय पांडेय, किशोर, अमूल्य नीरज खलको, सोनल शांति, कमल ठाकुर, रियाज अंसारी, आभा सिन्हा, गजेंद्र सिंह, शांतनु मिश्रा, निरंजन पासवान, जगदीश साहू, अभिलाष साहू, संजय कुमार मौजूद रहे।

Read More :- गुमला में जंगली हाथी का आतंक, बुजुर्ग को कुचल कर मार डाला, एक गंभीर

Read More :- हेमंत सोरेन कानून व्यवस्था सुधारें या पद से दें इस्तीफा: सुदेश महतो

Read More :- सीएम हेमंत से मिले झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, जनहित के मुद्दों पर चर्चा

Read More :- गोमो रेलवे यार्ड में खड़ी कोच में लगी भीषण आग, कोच पूरी तरह जल कर खाक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments