Ranchi: झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस महासचिव व संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान संगठन को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने विगत 6 फरवरी से 10 फरवरी तक झारखंड में प्रमंडलवार झारखंड प्रभारी के राजू द्वारा जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं कांग्रेसजनों के साथ संगठन सृजन परिचर्चा कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही साथ मंत्रियों को प्रमंडलवार एवं विधायकों को जिलावार दी गई जिम्मेदारी से भी अवगत कराया।
संविधान बचाओ पदयात्रा कार्यक्रम सफल बनाने का निर्देश
केसी वेणुगोपाल से मुलाकात के दौरान केशव महतो कमलेश ने 13 व 15 मार्च को झारखंड प्रभारी एवं कांग्रेस के मंत्रियों के साथ की गई जूम मिटिंग और किये गये कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने संगठन प्रभारी को राज्य में चल रहे संविधान बचाओ पदयात्रा कार्यक्रम से भी अवगत कराया। वहीं केसी वेणुगोपाल ने इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस के मंत्रियों, विधायक दल के नेता, उपनेता, विधायकों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों को क्षेत्र में रहने का निर्देश दिया है। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू भी साथ थे।