Ranchi: मकर संक्रांति के अवसर पर रांची में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान यहां पतंगोत्सव और दही-चूड़ा भोज का भी आयोजन किया गया था। मंत्री, विधायक समेत वहां मौजूद लोगों पतंग उड़ाये और दही-चूड़ा का आनंद लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व मेयर रमा खलखो, आयोजनकर्ता सह कांग्रेस नेता विनय सिंह ‘दीपू’ समेत कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
वस्त्रदान सबसे बड़ा दान, जनता के आर्शीवाद से बना मंत्री: डॉ इरफान अंसारी
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि वस्त्रदान सबसे बड़ा दान होता है। ऐसे कार्यक्रमों में इस तरह के आयोजन से आपको लोगों का आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि मैं तीन बार विधायक रहा हूं और इसके पीछे कारण जनता का विश्वास ही रहा है। वहीं, अब जब मैं मंत्री बन गया हूं, तो इसके पीछे भी राज्य की जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही है।
गरीब एवं बेसहारा लोगों को ठंड से राहत दिलाने का प्रयास: केशव महतो कमलेश
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो ने कहा कि यह कार्यक्रम गरीब एवं बेसहारा लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए एक मानवता की मिसाल पेश करेगा। साथ ही ठंड में बस स्टैंड और स्टेशनों में गुजारा करने गरीब लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। इस कार्यक्रम में करीब 150 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
Read More : गांव-गांव तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा, जिले में बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल: डॉ. इरफान अंसारी
Read More : जर्जर पुलों की होगी मरम्मत, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने SBD में बदलाव के दिये निर्देश
Read More : स्कूली छात्राओं की शर्ट उतरवाने के मामले में कारवाई ,प्रिंसिपल का दफ्तर सील
Read More : शर्मनाक! स्कूल में छात्राओं का शर्ट उतरवा कर सिर्फ ब्लेजर और इनरवियर में भेजा घर
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM