Tuesday, April 1, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandसीएम हेमंत से मिले झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, जनहित के मुद्दों...

सीएम हेमंत से मिले झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, जनहित के मुद्दों पर चर्चा

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने रविवार को सीएम हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान राज्य में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, जनहित से जुड़े मुद्दों एवं वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य के मद्देनजर प्रासंगिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव भी मौजूद थे।

एक महीने के अंतराल में दूसरी बार सीएम से मुलाकात

उल्लेखनीय है कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी बनने के बाद के. राजू की सीएम हेमंत सोरेन के साथ यह दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले रांची स्थित डॉ. श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में 23 फरवरी को दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राजनीतिक और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा हुई थी।

Read More :- गोमो रेलवे यार्ड में खड़ी कोच में लगी भीषण आग, कोच पूरी तरह जल कर खाक

Read More :-  सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया, तो जाओगे सलाखों के पीछे

Read More :- मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया जमशेदपुर में ढेर, एक डीएसपी घायल

Read More :-  सरहुल और रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, जुलूस मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Read More :-  वक्फ बोर्ड बिल के खिलाफ रांची में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन, पूर्व सदस्य मोहम्मद इबरार अहमद ने जताई आपत्ति

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments