Ranchi: झारखंड कैडर के वरिष्ठ IPS अफसर संजय आनंद राव लाटकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले हैं। उनकी प्रतिनियुक्ति परमाणु उर्जा विभाग में IG (सुरक्षा) के पद पर की जायेगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने इसकी मंजूरी दे दी है। 1995 बैच के IPS संजय आनंद राव लाटकर वर्तमान में झारखंड पुलिस में ADG (अभियान) के पद पर सेवा दे रहे हैं। वे परमाणु उर्जा विभाग में एडीजी स्तर के वेतनमान पर नियुक्त होंगे। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तारीख से सेवानिवृत्ति तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, दो वर्ष की अवधि के लिए होगी। बता दें कि IPS संजय आनंद राव लाटकर 30 सितंबर 2028 को सेवानिवृत्त होंगे।
Read More : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी, प्रशासन अलर्ट
विशिष्ट सेवा के लिये मिल चुके हैं राष्ट्रपति मेडल समेत कई पदक
IPS संजय आनंद राव लाठकर को वर्ष 2023 में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा विशेष ऑपरेशन मेडल दिया गया था। वहीं वर्ष 2022 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस में विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। लाठकर को उनकी कर्मठ एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए पूर्व में पुलिस वीरता पदक, मुख्यमंत्री झारखंड वीरता पदक, आंतरिक सुरक्षा पदक, राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा पदक के अलावा महानिदेशक सीआरपीएफ द्वारा सराहनीय कार्यों के लिए 11 विभिन्न मौकों पर प्रशंसा पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।
Read More : Jharkhand में औद्योगिक क्रांति की ओर कदम, 28 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर
30 वर्षों की सेवा अवधि में कुशल नेतृत्व एवं कार्य दक्षता की झलक
IPS लाटकर ने अपनी 30 वर्षों की सेवा अवधि में झारखंड पुलिस में CRPF, दोनों में बेहतर योगदान दिया। IG CRPF, झारखंड सेक्टर के अपने 4 साल के कार्यकाल में इनके कुशल नेतृत्व में 54 खतरनाक नक्सलियों को मार गिराया गया। इस दौरान 653 नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया गया। इसके अलावा इस दौरान 81 नक्सलियों ने इनके द्वारा बनाये गए दवाब और भरोसे के कारण आत्मसमर्पण भी किया, जो अपने आप में एक मील का पत्थर है। उल्लेखनीय है कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद IPS संजय आनंद राव लाटकर ने IG CRPF पद रहते हुए चुनाव के लिए नोडल अधिकारी के रूप में लगातार 02 बार हिंसारहित चुनाव संपन्न करवाया, जो कि इनके कुशल नेतृत्व, कर्मठता एवं कार्य दक्षता को दर्शाता है।