Ranchi: झारखंड BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सूबे की हेमंत सरकार से आपदा प्रबंधन विभाग के 1300 करोड़ रुपये के खर्च का ब्यौरा मांगा है। उन्होंने अपने ऑफिसयिल एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है, ‘‘हेमंत सरकार पिछले पांच वर्षों में आपदा प्रबंधन विभाग के ₹1300 करोड़ फंड का हिसाब देने में नाकाम साबित हो रही है। यह राशि आखिर कहां गई? क्या विभागों ने इसे अन्य कार्यों में खर्च कर दिया, या फिर किसी बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया?’’
‘‘जनता को पाई-पाई का हिसाब दे सरकार’’
मरांडी ने आगे कहा है कि एक तरफ वित्त मंत्री राज्य के राजस्व बढ़ाने के लिए महुआ शराब बनाने के प्लांट लगाने का बेतुका प्रस्ताव रखते हैं, तो दूसरी तरफ सरकार खजाने से खर्च किये गये हजारों करोड़ रुपये का हिसाब देने में असमर्थ नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह की अनियमितता और वित्तीय लापरवाही का दौर जारी रहा, तो झारखंड को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। BJP प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से मांग की है कि हर खर्च का ब्यौरा जनता के सामने रखें और जनता को पाई-पाई का हिसाब दें।
हेमंत सरकार पिछले पांच वर्षों में आपदा प्रबंधन विभाग के ₹1300 करोड़ फंड का हिसाब देने में नाकाम साबित हो रही है। सवाल यह है कि यह राशि आखिर कहां गई? क्या विभागों ने इसे अन्य कार्यों में खर्च कर दिया, या फिर किसी बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया?
एक तरफ वित्त मंत्री राज्य राजस्व…
— Babulal Marandi (@yourBabulal) January 21, 2025
Read More : CM हेमंत सोरेन ने RIMS का मास्टर री-डेवलपमेंट प्लान जल्द बनाने के दिये निर्देश
Read More : कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषी संजय रॉय को उम्र कैद
Read More : झारखंड में जल्द शुरू होंगे 44 नए आवासीय विद्यालय: मंत्री चमरा लिंडा
Read More : झारखंड के चार जिलों में पहली बार पहुंचेगी ट्रेन, जानें डिटेल्स
Read More : भ्रामक विज्ञापन मामला: बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ वारंट जारी