Ranchi: मंईयां सम्मान योजना की राशि भुगतान में हो रही देरी पर BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा है। उन्होंने अपने ऑफिसियल ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा है, ‘‘कल फरवरी महीने की 11 तारीख हो जायेगी। वादे के अनुरूप कल तक प्रदेश की सभी बहनों के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि चली जानी चाहिये, लेकिन अब तक सरकार पिछले जनवरी माह की राशि का भी भुगतान नहीं कर पायी है।’’ मरांडी ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि मामले में तुरंत पहल नहीं हुई, तो BJP राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।
Read More : शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, विशेष विमान से ले जाया गया दिल्ली
JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति की लेकर नहीं हो रही कोई पहल
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने JPSC अध्यक्ष का पद अब तक रिक्त रहने पर भी राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा है कि JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति की लेकर सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हो रही है। मरांडी ने कहा है, ‘‘CM हेमंत सोरेन द्वारा परीक्षा कैलेंडर जारी करने वाली घोषणा जुमला साबित हुई। वहीं, बुजुर्गों और विधवा महिलाओं का पेंशन लंबित है, जिससे हज़ारों गरीब आदिवासी परिवार राशन से वंचित हैं।’’ उन्होंने CM हेमंत सोरेन से कहा है कि जनहित के मुद्दों को नज़रअंदाज करना जनता का अपमान है। लोगों का हक छीनना बंद कीजिए।
कल फरवरी महीने की 11 तारीख हो जाएगी। वादे के अनुरूप कल तक प्रदेश की सभी बहनों के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि चली जानी चाहिए, लेकिन अब तक सरकार पिछले जनवरी माह की राशि का भी भुगतान नहीं कर पाई है।
JPSC अध्यक्ष पद की नियुक्ति की लेकर सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हो रही,…
— Babulal Marandi (@yourBabulal) February 10, 2025
Read More : हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा: कुंभ स्नान से लौट रहे परिवार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन महिलाओं की मौत