Friday, April 11, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandझारखंड विस चुनाव : पहले चरण में 43 सीटों पर 65.15% मतदान

झारखंड विस चुनाव : पहले चरण में 43 सीटों पर 65.15% मतदान

WhatsApp Channel जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : झारखंड विधानसभा के पहले चरण के लिए 43 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्‍न हो गया है। हालांकि, चतरा और गुमला जिले से वोट बहिष्‍कार की भी सूचना आयी। गुमला जिले में चुगलु, पड़कीटोला और शकरपुर के ग्रामीणों ने बूथ संख्‍या 139 में और चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत नवरतनपुर के बूथ संख्‍या 201 पर मतदाताओं ने वोट बहिष्‍कार किया। शाम सात बजे चुनाव आयोग द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक राज्‍य की 43 सीटों पर कुल 65.15% प्र‍तिशत मतदान हुए। मतदान प्रक्रिया संपन्‍न होने के बाद ईवीएम को सील कर स्‍ट्रांग रूम ले जाया गया। इसी के साथ प्रथम चरण के चुनाव में कुल 683 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत ईवीएम में कैद हो गयी। अब आपको बताते हैं कि किस विधानसभा में कितने प्रतिशत मतदान हुए।

झारखंड की 43 विधानसभा सीटों पर कुल 65.15 फीसदी मतदान

क्रमांकविस सीटवोटिंग %
1ईचागढ़69.00%
2कांके57.89%
3कोडरमा62.00%
4कोलेबिरा68.62%
5खरसांवा77.32%
6खूंटी69.53%
7गढ़वा68.59%
8गुमला65.46%
9घाटशिला70.05%
10चक्रधरपुर66.50%
11चतरा61.16%
12चाईबासा68.61%
13छतरपुर60.88%
14जगन्नाथपुर66.26%
15जमशेदपुर पश्चिम56.53%
16जमशेदपुर पूर्व56.99%
17जुगसलाई64.53%
18डालटेनगंज64.82%
19तमाड़67.12%
20तोरपा67.03%
21पांकी65.13%
22पोटका72.29%
23बरही61.10%
24बहरागोड़ा76.15%
25बिशुनपुर70.06%
26बरकट्ठा63.91%
27बड़कागांव66.32%
28भवनाथपुर68.26%
29मझगांव69.40%
30मनिका64.15%
31मनोहरपुर63.45%
32मांडर72.13%
33रांची51.50%
34लातेहार69.70%
35लोहरदगा73.21%
36विश्रामपुर62.63%
37सरायकेला71.54%
38सिमडेगा68.70%
39सिमरिया65.65%
40सिसई71.21%
41हजारीबाग59.58%
42हटिया58.20%
43हुसैनाबाद59.41%

Read More :

Read More : चुनावी रण में दौड़ेंगी 18 हजार हाइटेक गाड़ियां, GPS ट्रैकिंग सिस्टम से रखी जाएगी नजर

Read More : 

Read More : 

Read More : 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments