Thursday, March 13, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandझारखंड में गैर असैनिक सेवा के 6 अफसर बनेंगे IAS, UPSC के...

झारखंड में गैर असैनिक सेवा के 6 अफसर बनेंगे IAS, UPSC के साक्षात्‍कार में सफल

Join Our WhatsApp ChannelJoin Now

Ranchi: झारखंड के गैर असैनिक सेवा के 6 अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग में प्रोन्‍नति दी जायेगी। UPSC की ओर से लिये गये साक्षात्‍कार के बाद 6 अफसरों का IAS में पदोन्‍नति के लिये चयन कर लिया गया है। इनमें एक महिला अफसर भी शामिल हैं। बता दें कि असैनिक सेवा संवर्ग के कुल 21 अफसरों का नाम UPSC को भेजा गया था। दिसंबर महीने में इन सभी का साक्षात्‍कार हुआ, जिसके बाद 6 नामों की सूची फाइनल की गयी। इनमें महिला एवं बाल विकास विभाग की तीन महिला अफसर, श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के दो अफसर और उर्जा विभाग के एक मुख्‍य अभियंता का नाम शामिल है।

सभी चयनित 6 अफसरों के नाम पर CM हेमंत सोरेन ने दी स्‍वीकृति

UPSC द्वारा साक्षात्‍कार में सभी चयनित 6 अफसरों के नाम पर CM हेमंत सोरेन ने भी स्‍वीकृति प्रदान कर दी है। कार्मिक विभाग, झारखंड सरकार द्वारा इस संबंध में UPSC और कार्मिक मंत्रालय, भारत सरकार को पत्राचार कर दिया गया है। अब संभावना है कि जनवरी महीने के अंतिम सप्‍ताह तक कार्मिक मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चयनित 6 अफसरों को IAS संवर्ग में पदोन्‍नत किये जाने संबंधित अधिसूचना जारी कर दी जायेगी। इसके बाद झारखंड सरकार द्वारा गैर असैनिक सेवा के इन 6 अफसरों को IAS संवर्ग में प्रोन्‍नति देकर नये सिरे से इनकी पोस्टिंग की जायेगी।

दिसंबर महीने में 7 अफसरों को IAS के रूप में मिली थी पदोन्नति

इसके पहले दिसंबर महीने में झारखंड में राज्य की प्रशासनिक सेवा संवर्ग के 7 अफसरों को UPSC की अनुशंसा पर केंद्र सरकार ने IAS के रूप में पदोन्नत किया था। इन अफसरों में सुधीर बारा, अनिल कुमार तिर्की, शैल प्रभा कुजूर, नीलम लता, संदीप कुमार, पशुपति नाथ मिश्रा एवं राजकुमार गुप्ता शामिल थे। पदोन्नति के आधार पर आईएएस पद की ये सभी रिक्तयां वर्ष 2023 की थीं। बता दें कि झारखंड में IAS के कुल 224 पद हैं। इनमें करीब 40 पद खाली हैं। राज्‍य में IAS के सृजित पदों से IAS अफसरों की संख्या कम होने की वजह से कई विभागों के पद प्रभार पर चल रहे हैं।

गैर असैनिक सेवा के ये 6 अफसर बनेंगे IAS

अफसर का नामपदविभाग
कंचन सिंहसीडीपीओमहिला एवं बाल विकास विभाग
धनंजय कुमार सिंह——श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग
सीता पुष्‍पासीडीपीओमहिला एवं बाल विकास विभाग
विजय कुमार सिन्‍हामुख्‍य अभियंताउर्जा विभाग
प्रीति रानीसीडीपीओमहिला एवं बाल विकास विभाग
लाल राजेश प्रसाद——-श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग

 

Read More : दुनिया का पहला AI Deepfake Detector भारत में लॉन्च, जानें कैसे बचाएगा आपका पैसा?

Read More : शर्मनाक! स्‍कूल में छात्राओं का शर्ट उतरवा कर सिर्फ ब्‍लेजर और इनरवियर में भेजा घर

Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM

Read More : महाकुंभ के लिए इन स्थानों से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें,जानिए

Read More : महाकुंभ में आस्‍था की पहली डुबकी लगाने के लिये तैयार हैं राजधानी वासी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments