Wednesday, April 9, 2025
spot_img
HomeRajyaJharkhandजामताड़ा का रामेश्वरा राइस मिल रेड के बाद सील

जामताड़ा का रामेश्वरा राइस मिल रेड के बाद सील

WhatsApp Channel जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Jamtara : कालाबाजारी करने वाले धंधेबाजों को आज जामताड़ा में तीखी चोट दी गयी है। जिले के डीसी के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने रेड मारी और रामेश्वरा राइस मिल को सील कर दिया। यह मिल जामताड़ा के बेना इलाके में है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO), जिला नियंत्रण पदाधिकारी (DCO) और अंचल पदाधिकारी (CO) की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।

रेड के दरम्यान अवैध FCI के चावल और ‘रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश’ के पैकेट बरामद किये गये। एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यह मिल लंबे समय से संदेह के घेरे में था और जिला प्रशासन को लगातार इस मिल की अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह मिल एक सफेदपोश के संरक्षण में फल-फूल रहा था। प्रशासन की इस कार्रवाई ने जामताड़ा में हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि इस रैकेट के तार एक खास राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं, जिसकी गहन जांच शुरू हो चुकी है। जामताड़ा जिला प्रशासन ने संकेत दिया है कि अब अवैध कारोबार करने वाले चाहे कोई भी हो, किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Read More : राजधानी में अपराधी बेलगाम, जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्‍या

Read More : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और PM मोदी ने विजय दिवस पर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Read More : डीपीएस बोकारो के अनुराग गौतम बने UPSC IES टॉपर

Read More : शीत लहर की चपेट में झारखंड, कई जिलों में COLD WAVE का येलो अलर्ट

Read More : हेमंत कैबिनेट में डिप्‍लोमा इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक… देखिये लिस्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

News Update

Recent Comments