Ranchi: झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 17वें दिन प्रभारी संसदीय कार्यमंत्री सुदिव्य सोनू ने विधायक जयराम महतो को सीखने की नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि सदन में आचरण का पालन करना आवश्यक है। आसन को संबोधित कर बोलें, न कि सदस्य को।
दरअसल, जयराम महतो नगर विकास, पर्यटन और मंत्रीमंडल विभाग के बजट पर चर्चा से पहले गीतों के माध्यम से अपनी बात रख रहे थे। इस पर स्पीकर ने उन्हें टोका। जयराम महतो ने इसका जवाब देते हुए कहा कि लोग शायरी बोलकर निकल जाते हैं, लेकिन उन्हें अकेला और नया समझकर डिस्टर्ब किया जा रहा है।
पर्यटन और खेल पर बोले जयराम महतो
बजट सत्र के दौरान जयराम महतो ने पर्यटन क्षेत्र में युवाओं को बेहतर अवसर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोले जा सकते हैं। खेल के क्षेत्र में फोकस करने से राज्य के युवा अपने करियर को संवार सकते हैं।
ट्राइबल टूरिज्म कॉरिडोर की स्थापना का प्रस्ताव
सत्र के दौरान विधायक विकास मुंडा ने झारखंड में ट्राइबल टूरिज्म कॉरिडोर स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि देवड़ी मंदिर से उलिहातू, डोमबारीबुरू से कलकद तक कॉरिडोर का निर्माण ऐतिहासिक कदम होगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय शिल्पकारों तथा कलाकारों को बंगाल की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि दी जानी चाहिए।
Read More :- गोड्डा-देवघर पथ पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बीएड छात्रा की मौत, पांच घायल
Read More :- झारखंड में जातिगत जनगणना का ऐलान, कांग्रेस ने बताया ऐतिहासिक निर्णय
Read More :- आरक्षण पर चंपाई सोरेन के बयान का सरयू और जयराम ने किया समर्थन
Read More :- रांची में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो कटेगा तगड़ा चालान, पुलिस ने कसी नकेल