Hajipur : ITBP यानी इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस के एक जवान को गोली मार दी गयी। रंगदारी नहीं देने के चलते उसे गोली मारी गयी। बदमाशों ने जवान के दोनों घुटनों में गोली मारी। जवान का नाम बिपिन कुमार सिंह बताया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। जख्मी जवान को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर की है।
मिली जानकारी के अनुसार जवान बिपिन कुमार सिंह छपरा जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के दिगड़ा गांव का रहने वाला है। उसकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में है। छुट्टी पर वह अपने घर आया हुआ था और चाचा के निर्माणाधीन मकान का जायजा लेने के वास्ते गया हुआ था। उसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और रंगदारी के तौर पर पांच लाख रुपये की डिमांड की। जब जवान ने पैसे देने से इनकार किया, तो बदमाशों ने उन्हें दोनों घुटनों में गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। वारदात की फैली खबर के बाद आसपास से जुटे लोगों ने जख्मी जवान को जल्दबाजी में हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया।
मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। वहीं, डॉक्टरों ने बताया कि घायल ITBP जवान खतरे से बाहर हैं।
Read More : राजधानी में अपराधी बेलगाम, जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या
Read More : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और PM मोदी ने विजय दिवस पर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
Read More : डीपीएस बोकारो के अनुराग गौतम बने UPSC IES टॉपर
Read More : शीत लहर की चपेट में झारखंड, कई जिलों में COLD WAVE का येलो अलर्ट
Read More : हेमंत कैबिनेट में डिप्लोमा इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक… देखिये लिस्ट