Jamshedpur : इनकम टैक्स विभाग की टीम जमशेदपुर में स्टील और स्क्रैप के कारोबारी के करीब एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार संजय भालोटिया, राजू भालोटिया, संजय पलसानिया और इसके अलावा अन्य कई स्क्रैप कारोबारीयों के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। आय से अधिक संपत्ति के अलावा कई सारी विसंगतियां की जानकारी मिलने के बाद आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान क्या कुछ हासिल हुआ है इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है। जमशेदपुर के सीएच एरिया, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई और आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया समेत अन्य ठिकानों पर यह छापेमारी चल रही है। यह सारे स्टील और स्क्रैप के कारोबारी है जिनके यहां से कई सारे अवैध कमाई होने की जानकारी आयकर विभाग को मिली है। बताया जाता है कि इस छापेमारी में परिवर्तन निदेशालय यानी इडी का भी सहयोग लिया जा रहा है।
Read More : बिहार के ये दबंग IPS बने IB के डिप्टी डायरेक्टर
Read More : मंत्री दीपिका ने कई भाजपाईयों को कांग्रेस जॉइन कराया
Read More : हेमंत की घोषणा पर बार काउंसिल का दिल…MANGE MORE!
Read More : पार्टी के चक्कर में बदनाम हो रहे…पति-पत्नी !
Read More : झारखंड कैबिनेट में 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर…देखिये क्या