KML Desk: एशियन पारा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में भारत ने कांस्य पदक जीता है। पारा थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ एशिया के तत्वाधान में 26 से 30 मार्च तक कंबोडिया में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें भारत सहित 8 देशों ने भाग लिया था। फाइनल में श्रीलंका को हरा कर कंबोडिया की टीम चैंपियन बनी, जबकि श्रीलंका को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। बता दें कि सेमीफाइनल में कांटे के मुकाबले में भारत को श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था। कांस्य पदक पर कब्जा जमा चुकी भारतीय टीम सोमवार की रात चेन्नई पहुंचेगी।
भारतीय टीम में शामिल थे झारखंड के 12 दिव्यांग खिलाड़ी
एशियन पारा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में भाग लेने कंबोडिया गई 20 सदस्यीय भारतीय टीम में झारखंड के 12 दिव्यांग खिलाड़ी शामिल थे। चेन्नई पहुंचने के बाद सभी रांची के लिए रवाना होंगे। भारतीय टीम में शामिल झारखंड के खिलाड़ियों में पुरुष वर्ग में मुकेश कंचन (कप्तान), सनोज महतो, मुकेश कुमार महतो, पवन लकड़ा और राजेश कुमार मेहता थे। वहीं महिला वर्ग में प्रतिमा तिर्की, अनिता तिर्की, महिमा उरांव, संयुक्ता एक्का, पुष्पा मिंज, असुंता टोप्पो और तारामणि लकड़ा शामिल थीं।
कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम को इन्होंने दी बधाई
पारा थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ अल्बर्ट प्रेमकुमार, झारखंड पारा ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष और टीम के मैनेजर कमल अग्रवाल, झारखंड डिसेबल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता, पारा ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड की सचिव सरिता सिन्हा, उपाध्यक्ष पतरस तिर्की, समाजसेवी जगदीश सिंह जग्गू, संजू कुमारी, शिवरानी कुमारी, आर्यन, झारखंड दिव्यांगजन फोरम सहित अनेक दिव्यां खिलाड़ियों एवं उनके संगठन ने भारतीय टीम को बधाई दी है।
Read More :- धनबाद में ईसीएल के पीएफ क्लर्क को सीबीआई ने ₹15 हजार घूस लेते दबोचा
Read More :- सरहुल की शुरुआत: जानिए, क्यों चढ़ाई जाती है मुर्गों की बलि और क्या है मछली-केकड़े की परंपरा?
Read More :- डॉ. ख्याति मुंजाल ने लाक्मे फैशन वीक 2025 में बिखेरी चमक, फैशन की दुनिया में बनाई खास पहचान
Read More :- प्रकृति पर्व सरहुल और लाल पाड़ साड़ी से जुड़ी हैं आदिवासी समाज की धार्मिक मान्यताएं