KML Desk: अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में चल रहे यूएनसीएसडब्यूमाज के 69वें सत्र में भारत ने भागीदारी की। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में भारत सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने महिलाओं की स्थिति पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंत्री स्तरीय फोरम में भारत की ओर से वक्तव्य दिया। उन्होंने लैंगिक समानता पर भारत की प्रगति का उल्लेूख करते हुए कहा कि भारत ने जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए परिवर्तनकारी ‘संपूर्ण-सरकार’ और ‘संपूर्ण-समाज दृष्टिकोण’ के साथ उनसे जुड़ी चिंता के 12 महत्वपूर्ण क्षेत्रों को संबोधित किया है।
लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण के लिए भारत प्रतिबद्ध
केंद्रीय मंत्री ने प्रमुख योजनाओं के परिवर्तनकारी प्रभावों का भी उल्लेतख किया। इसने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा आर्थिक अवसरों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अन्नपूर्णा देवी ने भारत सरकार की निरंतर रूप से जारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की और मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया। इस सम्मेआलन में लैंगिक समानता और महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए बीजिंग प्लेटफॉर्म फॉर एक्शन के कार्यान्वयन के लिए पुनः प्रतिबद्धता, संसाधन उपलब्ध कराना और इसमें तेजी लाने पर चर्चा की गई।
हर महिला सशक्त हो और हर बच्चे का पालन-पोषण सुरक्षित हो
मंत्री ने कहा कि महिलाओं और बच्चों का कल्याण हमारे देश की प्रगति का मूल है। बहुआयामी दृष्टिकोण के माध्यम से, हम एक ऐसे भविष्य की दिशा में कार्य कर रहे हैं, जहां हर महिला सशक्त हो और हर बच्चे का पालन-पोषण सुरक्षित और सहायक वातावरण में हो। इस सत्र में सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों, अंतर-सरकारी संगठनों, निजी क्षेत्र, हितधारकों, शिक्षाविदों, नागरिक समाज, महिला समूहों और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों की व्यािपक स्तिर पर भागीदारी रही।