Gumla: जिले के चैनपुर प्रखंड के सदान बुकमा में हाथियों के उत्पात का सिलसिला जारी है। बुधवार की शाम हाथी ने ग्रामीण विजय आनंद भगत के घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घर में रखे चावल और धान को भी चट कर गया। पीड़ित विजय भगत ने बताया कि रात करीब 9 बजे जब वह घर के पास थे, तो अचानक हाथी की आवाज सुन कर बाहर निकले। उन्होंने देखा कि हाथी उनके घर को तोड़ते हुए धान और चावल खा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को आवाज दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने फटाके और टॉर्च जला कर हाथी को भगाने की कोशिश की। इसके हाथी कोनकेल होते हुए झड़गांव की दिशा में भाग गया।
पीड़ित ने वन विभाग से की उचित मुआवजे की मांग
इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित विजय भगत ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों का कहना था कि बार-बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं और उनकी सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान दें और पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाए।
Read More : झारखंड के CM हेमंत सोरेन देश के 8वें सबसे अमीर CM
Read More : मंईयां सम्मान समारोह 6 को, 56 लाख महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये
Read More : 2025 में पैदा होने वाले बच्चे होंगे नई पीढ़ी के, कहलायेंगे ‘Gen Beta’
Read More : नए साल के पहले महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
Read More : JHARKHAND की ओर बढ़ रही हैं उत्तर-पश्चिमी हवाएं, घने कोहरे का अलर्ट